scriptलड़की ने किया प्रपोज, कपिल का जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप | Female fan proposed Kapil Sharma over Twitter chat | Patrika News
TV न्यूज

लड़की ने किया प्रपोज, कपिल का जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के बंद होने के करीब एक माह बाद कपिल शर्मा Twitter पर फैन्स से हुए रूबरू

Feb 12, 2016 / 03:43 pm

अमनप्रीत कौर

kapil sharma2

kapil sharma2

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा को उनके शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल पर लडि़कियों से फ्लर्ट करते तो सबने ही देखा, लेकिन हाल ही उन्हें एक लड़की ने Twitter चैट पर प्रपोज कर दिया। दरअसल कॉमेडी नाइट्स विद कपिल खत्म होने के करीब एक माह बाद बुधवार को कपिल शर्मा पहली बार Twitter पर आए और फैन्स से लाइव चैट की।

इसी चैट के दौरान उन्हें एक लड़की ने प्रपोज कर चौंका दिया। लड़की ने कपिल से पूछा कि क्या वो उसके वेलेंटाइन बनेंगे? इस पर कपिल ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा – चपचाप सो जाओ, सुबह स्कूल भी जाना है आपको।

हद तो तब हो गई जब एक और फीमेल फैन ने उन्हें सीधे शादी के लिए ही प्रपोज कर डाला। इस फैन ने कपिल से पूछा क्या आप मुझसे शादी करेंगे? इस पर कपिल ने कहा – चल पगली कहीं की…! इसके अलावा ज्यादातर लोग उनसे टीवी पर वापसी के बारे में पूछते नजर आए, लेकिन कपिल ने उन्हें कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

Home / Entertainment / TV News / लड़की ने किया प्रपोज, कपिल का जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो