मुंबई। टीवी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ सीरियल की वजह से हिना खान घर-घर में चर्चित हो गईं। हम आपको बता दें कि 2009 में ये रिश्ता क्या कहलाता से हिना ने अभिनय की दुनियो में कदम रखा और लगातार आठ साल तक इस शो का हिस्सा रहीं। जब हिना खान ने शो छोडऩे की घोषणा की, तो उनके फैंस शॉक्ड रह गए थे। यह सब उनके अभिनय का ही करिश्मा था कि महज एक शो से वो लाखों दिलों की चहेती बन गई थीं। हाल ही शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपने आठ साल पूरे किए। इस खुशी के मौके पर फिलमसिटी स्टूडियो पर जश्र मनाया गया। बेशक, अब हिना इस शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन शो की लगातार सफलता के पीछे हिना के योगदान को उनके फैंस नहीं भूल सकते। इसमें भी कोई दोराय नहीं कि दर्शक इस शो हिना को बहुत मिस करते हैं। बताया तो यहां तक जा रहा है कि हिना के शो छोड़ते ही इसकी टीआरपी में भारी गिरावट देखी गई है।
बहरहाल, हम यहां बात कर रहे हैं हिना के एक ऐसे फैन की, जिसने हिना को एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसे पाकर वो खुद सरप्राइज्ड हो गईं। यह सरप्राइज एक केक है। ये केक बेहद खास है, क्योंकि यह गेम ऑफ थ्रोंस पर बना है, जो हिना के दिल को छू गया। केक की तस्वीरों को हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।
गौरतलब है कि हिना के साथ ही करन मेहरा और रोहन मेहरा ने भी इस सीरियल को अलविदा कह दिया। रोहन और करन ने इस शो को अलविदा कहने के बाद बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। फिलहाल बिग बॉस के घर में रोहन बचे है। इस समय सीरियल में नायरा और कार्तिक की सगाई का ट्रैक चल रहा है, जो दर्शकों उबाऊ लगने लगा है।