सौम्या टीवी सीरियल नव्या और चक्रवर्तिन अशोक में अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं, यहां देखें पिक्स
Soumaya Seth
मुंबई। टीवी सीरीयल नव्या और चक्रवर्तिन अशोक में अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाली सौम्या सेठ ने हाल ही अपने ब्वॉयफ्रेंड अरुण कपूर से शादी रचाई। दोनों की शादी अमरीका में एक प्राइवेट सैरेमनी में 15 जनवरी को हुई। शाहीर शेख के साथ शो नव्या से टीवी डेब्यू करने वाली सौम्या की अरुण से मुलाकात यूएस में ही वेकेशंस के दौरान हुई थी।
अरुण प्रोडक्शन कंपनी टीम ड्रीम के मालिक हैं। नव्या और चक्रवर्तिन अशोक के अलावा सौम्या खूबसूरत और द सीरियल जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। यहां देखें उनकी शादी के कुछ चुनिंदा फोटोज।