scriptTelly Hot: ‘बिग बॉस’ के मंच से अक्षय ने सलमान को किया आउट! | Will Akshay Kumar replacing Salman Khan in BIG BOSS Season 11 | Patrika News
TV न्यूज

Telly Hot: ‘बिग बॉस’ के मंच से अक्षय ने सलमान को किया आउट!

अब दर्शकों को बिग बॉस के 11वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है… 

Jul 05, 2017 / 12:27 pm

dilip chaturvedi

akshay kumar

akshay kumar

मुंबई। टेलीविजन की दुनिया का रिएलिटी शो बिग बॉस अब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जगह खिलाड़ी अक्षय कुमार होस्ट करते हुए नजर आएंगे। जी हां, खबर है बॉलीवुड के भाईजान अब बिग बॉस को होस्ट नहीं करेंगे। इसके बाद अब बिग बॉस का नया सीजन अक्षय कुमार ने टेकओवर कर लिया है। गोयाकि शो के 10 सीजन पूरे हो चुके हैं और अब दर्शकों को इसके 11वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। 

ताजा खबरों के मुताबिक, सलमान लम्बे समय से इस शो को छोडऩा चाहते थे, जिसके बारे में वे शो के दौरान भी बात करते रहते थे। लेकिन शो के निर्माताओं ने अब तक उनकी बात नहीं मानी थी। सलमान के शो छोडऩे की वजह उनके पास समय न होना बताया जा रहा है। बिग बॉस की वजह से सलमान को समय नहीं मिल पाता था, जिसे वे अपनी फिल्मों में लगाना चाहते थे। यही वजह है कि सलमान ने अब शो से खुद को अलग कर लिया है। वहीं शो के नए होस्ट के तौर पर अक्षय कुमार के नाम की चर्चा जोरों पर है। कहा तो यह भी जा रहा है कि अक्षय ने शो होस्ट करने के लिए हामी भी भर दी है।

Home / Entertainment / TV News / Telly Hot: ‘बिग बॉस’ के मंच से अक्षय ने सलमान को किया आउट!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो