scriptसालभर मां लक्ष्मी की पानी है कृपा, तो घर पर ही करें ये तंत्र क्रिया | do These work at home, will be pleased Lakshmi | Patrika News

सालभर मां लक्ष्मी की पानी है कृपा, तो घर पर ही करें ये तंत्र क्रिया

Published: Oct 26, 2016 05:18:00 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

दीपावली हिंदू धर्म का बड़ा त्योहार है। यह और भी कई कारणों से खास है। तंत्र शास्त्र के अनुसार दीपावली पर यदि कोई भी तंत्र क्रिया या उपाय किया जाए, तो बहुत जल्द शुभ फल मिलता है।

do These work at home, will be pleased Lakshmi

do These work at home, will be pleased Lakshmi

उज्जैन. दीपावली हिंदू धर्म का बड़ा त्योहार है। यह और भी कई कारणों से खास है। तंत्र शास्त्र के अनुसार दीपावली पर यदि कोई भी तंत्र क्रिया या उपाय किया जाए, तो बहुत जल्द शुभ फल मिलता है।

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया राशि अनुसार तंत्र उपाय और भी प्रभावी होते हैं। यदि धन संबंधी या अन्य कोई समस्या है तो दीपावली पर घर में ही छोटे उपाय कर छुटकारा पा सकते हैं।

मेष राशि वाले यह करें उपाय
– दीपावली की रात लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ सफेद कपड़ा यदि अपने गल्ले अथवा तिजोरी में बिछाएंगे तो उससे समृद्धि में वृद्धि तथा आकस्मिक धनहानि का अवसर नहीं आएगा।
– धनतेरस के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं। उसमें दो काली गुंजा डाल दें तो वर्ष भर आर्थिक परेशानी नहीं होगी। रुका धन भी जल्दी ही मिल जाएगा।
– मेष राशि वाले दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ऐं क्लीं सौ:

 will be pleased Lakshmi

वृषभ राशि यह करें, तो होगा लाभ
– यदि बहुत पैसा कमाने के बावजूद भी उसे सेविंग नहीं कर पा रहे हैं तो दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के पुष्प का भी पूजन करें तथा बाद में इसको लाल कपड़े में बांधकर धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रखें।
– दीपावली की रात गाय के घी के दो दीपक जलाकर उन्हें किसी एकांत स्थान पर अपनी मनोकामना बताते हुए रख आएं। शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी होगी।
– दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ऐं क्लीं श्रीं

 will be pleased Lakshmi

मिथुन राशि वालों के लिए यह है उपाय
– यदि धन की कमी से जूझ रहे हैं तो दीपावली के रात लक्ष्मी-गणेश पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके उसे धन स्थान पर रखें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
– यदि कर्ज से परेशान हैं तो लक्ष्मी पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को हल्दी की माला पहनाएं। इससे परेशान समाप्त होगी।
– दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ क्लीं ऐं स:


कर्क राशि वाले पीपल के नीचे जलाएं दीपक
– धनतेरस के दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।
– दीपावली के दिन पीला त्रिकोणाकृति का झंडा विष्णु मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि वह लहराता रहे तो अगली दिवाली तक भाग्य चमक उठेगा।
– दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ क्ली ऐं श्रीं

सिंह राशि वाले गाय के घी का दीपक लगाएं
– दीपावली की रात घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जलाकर रखें। यदि वह सुबह तक जलता रहे तो समझें कि अगली दिवाली तक आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
– यदि शत्रु परेशान कर रहे हैं तो दीपावली की शाम को पीपल के पत्ते पर अनार की कलम से गोरोचन के द्वारा शत्रु का नाम लिखकर भूमि में दबा दें।
– दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ह्रीं श्रीं सौं:

कन्या राशि वाले लाल रुमाल में नारियल बांधें
– यदि धन संबंधी समस्या है तो दीपावली की रात लाल रुमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले अथवा तिजोरी में रखें। धन लाभ होने लगेगा। इसके अलावा धनतेरस के दिन दो कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी के मंदिर में दान अर्पित करें।
– यदि नौकरी संबंधी कोई समस्या है तो धनतेरस से लेकर दीपावली तक रोज मीठे चावल कौओं को खिलाएं। इससे समस्या का निदान होगा।
– दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ श्रीं ऐं सौं



 will be pleased Lakshmi

तुला राशि वाले बड़ के पत्ते पर सिंदूर से यह लिखें
– यदि व्यवसाय में घाटा हो रहा है तो आप दीपावली के दिन बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ऊँ श्रीं श्रियै नम: मंत्र लिखें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
– लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए दीपावली की सुबह स्नान आदि नित्य कर्म के बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर 11 नारियल अर्पित करें।
– दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ह्रीं क्लीं श्रीं

वृश्चिक राशि : धन की इच्छा है तो पेड़ लगाएं 
– इस राशि के लोगों को यदि धन की इच्छा है तो वे दीपावली के दिन घर के बगीचे या बरामदे में केले के दो पेड़ लगाएं तथा इनकी देखभाल करें। परंतु इनके फल का सेवन न करें।
– यदि परिवार में अशांति है तो दीपावली की रात नाग केसर का फूल लाकर घर में कहीं छिपा दें। जहां उसे कोई देख न सके। परिवार में शांति का वातावरण हो जाएगा। 
– दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ऐं क्लीं सौ:

धनु राशि वाले पान के पत्ते पर रोली से यह लिखें
– इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए दीपावली के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिख कर अपने पूजा स्थान पर रखे तथा रोज इसकी पूजा करें।
– यदि किसी बीमारी से परेशान हैं तो दीपावली की रात चंद्रमा को अघ्र्य दें और बीमारी के निवारण के लिए प्रार्थना करें। अमावस्या होने से चांद दिखाई नहीं देगा तो भी अघ्र्य दें।
– दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ह्रीं क्लीं सौ:

मकर राशि वाले आक की रुई का दीपक लगाएं
– यदि धन रुका है तो दीपावली की रात आक (आंकड़े) की रुई का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं। इससे रुका धन मिल जाएगा।
– यदि विवाह में बाधा आ रही है तो दीपावली के दिन विष्णु की पूजा करें और पीला वस्त्र, पीली मिठाई अर्पित करें।
– दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ऐं क्लीं सौ:

कुंभ राशि वाले खीर बनाएं
– जीवन साथी के साथ नहीं बनती है तो दीपावली के दिन खीर बनाएं। इसका भोग लक्ष्मी को लगाएं और स्वयं भी खाएं। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
– धन प्राप्ति के लिए दीपावली की रात नारियल के कठोर आवरण में घी डालकर लक्ष्मीजी के समक्ष दीपक जलाएं। यह दीपक रात भर जलने दें।
– दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं

मीन राशि वाले पैर से मिटा दें शत्रु का नाम
– यदि शत्रु पक्ष से परेशानी है तो दीपावली की रात कर्पूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैर से मिटा दें। शत्रु आपको परेशान नहीं करेंगे।
– धन लाभ के लिए दीपावली के दिन किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल, नारियल अर्पित करें तथा सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इससे धन की समस्या समाप्त होगी।
– दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ऊँ ह्रीं क्लीं सौ:

ट्रेंडिंग वीडियो