scriptरिटायर होने के बाद भी सिविल सर्जन बने रहेंगे डॉ. गेहरवार | dr. geherwal | Patrika News

रिटायर होने के बाद भी सिविल सर्जन बने रहेंगे डॉ. गेहरवार

locationउज्जैनPublished: Jul 30, 2015 05:26:00 pm

– सिंहस्थ में संभालेंगे स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी, एक साल की मिली संविदा नियुक्ति

dr. geherwal

dr. geherwal

उज्जैन.
एक हाथ से रिटायरमेंट का कागज सौंपा जाएगा तो दूसरे ही पल नई नियुक्ति भी कर दी जाएगी। जी हां, स्वास्थ्य विभाग सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन में कुछ ऐसा ही करने जा रहा है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. गेहरवार का 31 जुलाई को रिटायरमेंट होना है, वह रिटायर भी होंगे। लेकिन उन्हें सिंहस्थ को देखते हुए एक साल तक ओर इसी ओहदे पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग ने लिया है। इसका आर्डर भी जेडी कार्यालय व सीएमएचओ दफ्तर को सौंप दिए गए हैं। डॉ. डीपीएस गेहरवार सिविल सर्जन के पद पर तैनात थे। उनका 31 जुलाई को रिटायरमेंट होना है। इसी बीच सवाल उठ रहा था कि ङ्क्षसहस्थ तक कौन जिम्मेदारी संभालेगा। सारे कयासों को विराम स्वास्थ्य विभाग के नए आदेश ने दे दिया है। सिंहस्थ जैसे अतिमहत्वपूर्ण पर्व को ध्यान में रखते हुए डॉ. गेहरवार का कार्यकाल एक साल बढ़ाया गया। वह विधिवत रिटायर होंगे लेकिन उन्हें संविदा के आधार पर एक साल का अतिरिक्त काम करने का अवसर मिलेगा ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो