scriptमहाकाल की नगरी में शुरू हुआ होलिका पर्व का उत्साह | Holi fest: starte extreme enthusiasm in mahakal's city | Patrika News

महाकाल की नगरी में शुरू हुआ होलिका पर्व का उत्साह

locationउज्जैनPublished: Mar 05, 2015 04:55:00 pm

Submitted by:

आभा सेन

होलिका पर्व का आयोजन महाकाल की नगरी में प्रतिवर्ष किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार भी तैयारियां कर ली गईं।

उज्जैन।होलिका पर्व का आयोजन उज्जैन में प्रतिवर्ष किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार भी तैयारियां कर ली गईं। आज शाम महाकाल मंदिर परिसर में होलिका दहन के बाद सबसे पहले सुबह मंदिर में आरती के साथ ही होली पर्व टेसू के फूलों से बने रंग से मनायी जाएगी। हालांकि आरती के समय में कुछ परिवर्तन किया गया है।

प्रथम आरती प्रात: 4:00 बजे से 6:00 बजे तक की जाएगी। इसी दौरान होली का उत्साह भस्मारती के साथ ही देखने मिलेगा। महाकाल की नगरी में होली मनाने के लिए विदेशी भी दूर-दूर से आते हैं। विदित हो कि उज्जैन में प्रत्येक त्योहार का प्रारंभ परंपरागत तरीके से प्रतिवर्ष महाकाल के आंगन से ही किया जा जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो