scriptगूगल से जुड़ेगा सिंहस्थ एप | Simhastha Kumbh Mela | Patrika News
विविध भारत

गूगल से जुड़ेगा सिंहस्थ एप

– पर्यटकों को एप तलाशने में नहीं आएगी समस्या, हो सकेगा प्रचार-प्रसार

Jul 14, 2015 / 02:10 pm

उज्जैन ऑनलाइन

simhanstha ujjain

simhanstha ujjain

उज्जैन। मेला प्रशासन सिंहस्थ के लिए मोबाइल एप बनाने के साथ ही इसे गूगल से भी जोड़ेगा। इससे यूजर्स को सिंहस्थ का मोबाइल एप होने की जानकारी आसानी से मिल सकेगी वहीं इस एप का प्रचार प्रसार भी हो सकेगा। एप को अपने साइट पर जगह देने के लिए गूगल के अधिकारियों ने भी सहमति जता दी है।

इस बार सिंहस्थ के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए शासन-प्रशासन आधुनिक तकनीकों का भी भरपूर उपयोग कर रहा है। मेले के आयोजन को हाईटेक बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मेला प्रशासन मोबाइल एप भी तैयार करवा रहा है। इसमें सिंहस्थ संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ, जनता से जुड़ी विभिन्न सेवा और महिला सुरक्षा के विकल्प भी होंगे। एप बनाने के बाद मेला प्रशासन के सामने बड़ी समस्या इसके प्रचार-प्रसार की रहेगी। यदि बाहर से आने वाली जनता को एप की जानकारी ही नहीं होगी तो वह इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर इसका लाभ भी नहीं ले सकेंगे।

ऐसे में इस परेशानी से निपटने के लिए मेला प्रशासन ने एप को गूगल से अटैच करने का निर्णय लिया है। ऐसा होने के बाद जब यूजर्स गूगल पर सिंहस्थ की जानकारी लेंगे तो उन्हें सिंहस्थ का अलग से एप होने की जानकारी भी मिल जाएगी। अधिकारियों ने इस संबंध में गूगल प्रबंधन से चर्चा की है। एप तैयार होने के बाद मेला प्रशासन इसके रिकार्ड गूगल को सौंप देगा, जिसे वह अपनी साइट से अटैच कर सकेंगे। सिंहस्थ में करोड़ो लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में यूजर्स बढऩे का लाभ गूगल को भी मिलेगा।

इनका कहना
सिंहस्थ के लिए प्रथक से मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है। आम जनता तक इसकी जानकारी पहुंचे और वह इसका लाभ ले सकें, इसके लिए एप को गूगल से जोड़ा जाएगा।
– एसएस रावत, उप मेला अधिकारी सिंहस्थ

Home / Miscellenous India / गूगल से जुड़ेगा सिंहस्थ एप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो