scriptसिंहस्थ में जारी होंगे अस्थाई राशन कार्ड | Will be issued temporary ration cards | Patrika News

सिंहस्थ में जारी होंगे अस्थाई राशन कार्ड

locationउज्जैनPublished: Mar 04, 2015 08:37:00 pm

उज्जैन। सिहंस्थ में इस बार अस्थाई राशन गार्ड जारी करेगा। दो माह तक चलने वाले सिंहस्थ में अस्थाई राशन दुकानें खोली जाएंगी। इसके अलावा 12 अस्थाई पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां भी स्थापित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने साधु-संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है। बताया गया है कि प्रत्येक जोन […]

temporary ration cards

temporary ration cards

उज्जैन। सिहंस्थ में इस बार अस्थाई राशन गार्ड जारी करेगा। दो माह तक चलने वाले सिंहस्थ में अस्थाई राशन दुकानें खोली जाएंगी। इसके अलावा 12 अस्थाई पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां भी स्थापित की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने साधु-संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है। बताया गया है कि प्रत्येक जोन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की निगरानी में खाद्यान्न, एलपीजी, किराना, दूध, फल, फूल आदि सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा आईटी बेस्ड हेल्प सेंटरों की सहायता भी ली जाएगी।

जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी आरके वायकर ने बताया कि प्रत्येक मेला सेक्टर में दो उचित मूल्य की दुकानें, एक गैस एजेंसी, दो दुग्ध स्टाल, एक लकड़ी-कंडा स्टाल, दो सब्जी, फल-फूल स्टाल और दो किराना और जनरल स्टोर स्थापित करने की योजना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो