scriptपीएम मोदी के केन्या दौरे और नरौबी में भाषण की 10 मुख्य बातें | 10 facts of PM Narendra Modi's Nairobi speech and Kenya visit | Patrika News

पीएम मोदी के केन्या दौरे और नरौबी में भाषण की 10 मुख्य बातें

Published: Jul 11, 2016 06:51:00 pm

नरेन्द्र मोदी ने केन्या दौर के दौरान वहां रह रहे
भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस भाषण के दौरान और दौरे के समय पीएम मोदी
ने कुछ खास बातों का जिक्र किया।

PM Modi in kenya

PM Modi in kenya

नरौबी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्या दौर के दौरान वहां रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस भाषण के दौरान और दौरे के समय पीएम मोदी ने कुछ खास बातों का जिक्र किया। पेश है भाषण के अंश और इस दौरे पर हाइलाइट हुए कुछ अंश:

1. पीएम मोदी ने आतंकवाद को दुनिया के लिए चुनौती बताया। साइबर सिक्योरिटी मजबूत करने, नशा उन्मूलन और मानव तस्करी रोकने की दिशा में भारत और केन्या मिलकर काम करेंगे।
2. मोदी ने कहा कि केन्या भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर और दूसरा सबसे बड़ा निवेशक देश बताया। दोनों देश विकास से जुड़े लक्ष्य हासिल करने में एक-दूसरे की क्षमता और अनुभव का लाभ उठाएंगे।
3. मोदी ने केन्या के सुरक्षा बलों के उपयोग के लिए 30 फील्ड एंबुलेंस की चाबियां सौंपी।
4. रक्षा सहयोग, आवास नीति, पूंजी, राजनयिकों के वीजा और दोहरे कराधान से जुड़े समझौतों पर भारत और केन्या के बीच करार।
5. भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, दो सालों के सूखे के बावजूद 7.6 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर दर्ज की।
6. उन्होंने भारतीय समुदाय से संबोधन में कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे मिनी इंडिया में आ गए हों। विविधता में एकता को जो सैलाब दिखाई दे रहा है, उसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।
7. उन्होंने अप्रवासी भारतीयों से कहा कि आप लोग नरेंद्र मोदी एप के जरिए भारत सरकार के कार्यक्रमों और सरकार के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं।
8. इस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था, भारत-केन्या के संबंध समय की कसौटी खरे उतरे हैं। दोनों देशों के लोगों में आपसी संबंध मजबूत हैं और बीती सदी में भारत-केन्या ने उपनिवेशवाद से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी है।
9. पीएम मोदी और केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केनयाता के बीच अकेले में बातचीत हुई। ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला था जब अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत दौरे पर आए थे।
10. पीएम मोदी ने केन्या के राष्ट्रपति को न्यूक्लियर मेडिसिन कैंसर थेरेपी मशीन गिफ्ट की जो मेड इन इंडिया है। इस मशीन का नाम भाभाट्रोन है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो