scriptनाइजर में बोको हराम के हमले में 18 की मौत | 18 Villegers killed in boko haram attack in Niger, Africa | Patrika News

नाइजर में बोको हराम के हमले में 18 की मौत

Published: Nov 27, 2015 10:49:00 am

नाइजर में आतंकवादी संगठन बोको हराम ने नाईजीरिया की सीमा के पास के एक गाँव में हमला कर 18 लोगों की हत्या कर दी

Boko Haram

Boko Haram

नियामे। नाइजर में आतंकवादी संगठन बोको हराम ने नाईजीरिया की सीमा के पास के एक गाँव में हमला कर 18 लोगों की हत्या कर दी। नाइजर के न्याय मंत्री एवं सरकारी प्रवक्ता मारोउ अमादोउ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बोको हराम ने एक बार फिर से हमें शोकग्रस्त किया है।

उन्होंने कहा, ’18 ग्रामीणों को मारा गया है जिनमें मुख्य इमाम भी शामिल हैं।’ उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद देश में आपातकाल लगा दिया गया है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि चाड झील के पास स्थित गाँव गोगोन में कुछ बंदूकधारी आए और लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने रॉकेट से भी हमला किया।

उल्लेखनीय है कि बोको हराम किसी भी हमले की जिम्मेदारी नहीं लेता लेकिन नाइजर, चाड एवं कैमरून में वह अक्सर इस तरह के हमले करते रहता है। नाइजर के दिफा इलाके में इस साल उसने ऐसे कई हमले किए हैं। नाइजीरिया में स्थित बोको हराम का गढ़ यहाँ से महज कुछ ही किलोमीटर दूर है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो