script

लीबिया में शरणार्थियों से भरी नाव पलटी, 25 की मौत

Published: Aug 06, 2015 09:34:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

उत्तरी
अफ्रीकी देश लीबिया में भूमध्य सागर को पार करने की कोशिश कर रहे शरणार्थियों के
नाव पलट जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका

boat sink in libya

boat sink in libya

जोहांसबर्ग। उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में भूमध्य सागर को पार करने की कोशिश कर रहे शरणार्थियों के नाव पलट जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बताया कि नाव में सवार चार सौ लोग बचा लिए गए और अब तक 25 शवों को निकाला जा चुका है। नाव में करीब 600 शरणार्थी सवार थे। आइरिश नौसेना का कहना है कि शरणार्थियों को बचाने के लिए वह उस क्षेत्र में मौजूद है और समुद्र से शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि शरणार्थियों को बचाना बहुत ही मुश्किल काम है क्योंकि कई शरणार्थियों को तैरना नहीं जानते है। भूमध्य साागर शरणार्थियों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक सीमा क्षेत्र है। इस साल भूमध्यसागर को पार कर यूरोप पहुंचने की कोशिश में 2000 से अधिक शरणार्थियों की मौत हो चुकी है । पिछले साल भी 1607 शरणार्थियों की मौते हो चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो