scriptअब तक 2000 लड़कियों का अपहरण कर चुका है बोको हरम | Boko Haram has kidnapped over 2000 girls | Patrika News

अब तक 2000 लड़कियों का अपहरण कर चुका है बोको हरम

Published: Apr 14, 2015 01:30:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

सक्रिय आतंकवादी संगठन बोको हरम नेे एक साल के भीतर दो हजार महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कियाः रिपोर्ट

Boko haram

Boko haram

लागोस। पश्चिमी अफ्रीकी राष्ट्र नाजीरिया में मुख्य रूप से सक्रिय आतंकवादी संगठन बोको हरम ने पिछले वर्ष की शुरूआत से कम से कम दो हजार महिलाओं और लड़कियों का अपहरण किया है।

एक साथ किया था 219 लड़कियों का अपहरण
मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने आज बताया कि बोको हराम ने एक साथ 219 नाइजीरियाई स्कूली छात्राओं का अपहरण किया था। इन छात्राओं का अपहरण उत्तरपूर्वी बोर्नो प्रांत के चिबोक से पिछले साल 14 अप्रैल को किया गया था। इस घटना ने पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित किया था। चिबूक से अपहत छात्राओं के बारे में एमनेस्टी ने एक वरिष्ठ सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि उन्हें तीन या चार समूहों में बांट कर बोको हरम के अलग अलग शिविरों में रखा गया है। ये शिविर बोरनो राज्य, कैमरून और चाड में हैं।

ये भी पढ़ेंः नाइजीरिया : बोको हराम ने अगवा किए 500 बच्चे

नाइजीरिया : बोको हराम ने अगवा किए 500 बच्चे

चाह कर भी अभियान नहीं चला पा रही है सेना
नाइजीरिया की सेना ने पहले कहा था कि छात्राओं को कहां रखा गया है उसे इसकी जानकारी है, लेकिन उसने बचाव अभियान चलाने से इंकार करते हुए कहा था कि ऎसा करना बहुत ज्यादा खतरनाक होगा। बोको हरम ने पिछले साल मई में एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें करीब 100 लड़कियों को मुस्लिम परिधान पहन कर कुरान की आयतें पढ़ते दिखाया गया था। इसके बाद लडकियां नजर नहीं आई।

ये भी पढ़ेंः नाइजीरिया के कस्बों में बोको हरम ने लगाया लाशों का ढेर

बोको हरम पर जबरन भर्ती किए जाने का भी आरोप
गुट के नेता अबुबकर शेकाउ ने कहा कि किशोरियों का इस्लाम में धर्मातरण कराने के बाद उनका विवाह करा दिया गया। एमनेस्टी की रिपोर्ट में बोको हरम द्वारा सामूहिक अपहरण किए जाने, अपह्वत महिलाओं और लड़कियों का उपयोग करने और पुरूषों-लड़कों की जबरन भर्ती किये जाने का जिक्र है।

38 से ज्यादा अपहरण के मामले हैं बोको हरम पर
मानवाधिकार संगठन ने बताया कि इसके अलावा बोको हराम ने अपहरण के 38 और मामलों को अंजाम दिया है। हालांकि यह अनुमान लगाना कठिन है कि बोको हराम ने कितने लोगों का अपहरण किया है, लेकिन अपह्रत की गई महिलाओं और लड़कियों की संख्या दो हजार से अधिक होने का अनुमान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो