scriptनाइजीरिया के योला में बम धमाके में 32 लोग मारे गए | Bomb blast in Nigeria, 32 killed | Patrika News
अफ्रीका

नाइजीरिया के योला में बम धमाके में 32 लोग मारे गए

 पिछले सात महीने में नाइजीरिया में आतंकी बम धमाकों में 1000 लोगों की जान जा चुकी है

Nov 18, 2015 / 09:03 am

शक्ति सिंह

boko haram

boko haram

अबुजा। नाइजीरिया के योला शहर में मंगलवार देर शाम जबरदस्त बम धमाके में 32 लोग मारे गए। फल बाजार में हुए इस विस्फोट में 80 लोग घायल भी हो गए। बम धमाका शाम करीब आठ बजे हुआ। अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

धमाके के तरीके को देखते हुए बोको हरम को इसका जिम्मेदार माना जा रहा है। रेड क्रॉस और नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंस ने धमाकों की पुष्टि की है। पिछले सात महीने में नाइजीरिया में आतंकी बम धमाकों में 1000 लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में योला में एक नवनिर्मित मस्जिद में भी धमाका हुआ था जिसमें 55 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।

मई में राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी के सत्ता संभालने के बाद बोको हरम के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरु की गई है। बोको हरम ने पिछले छह सालों में नाइजीरिया में काफी तबाही मचाई थी।

Home / world / Africa / नाइजीरिया के योला में बम धमाके में 32 लोग मारे गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो