scriptतंजानिया में 5.7 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, 13 की मौत, 200 घायल | Earthquake in tanzania today, 13 Killed, over 200 injured severly | Patrika News
अफ्रीका

तंजानिया में 5.7 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, 13 की मौत, 200 घायल

दक्षिण अफ्रीकी देश तंजानिया में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके आने के बाद भीषण तबाही मच गई

Sep 11, 2016 / 09:35 am

सुनील शर्मा

earthquake in tanzania today

earthquake in tanzania today

दारेस्सलाम। दक्षिण अफ्रीकी देश तंजानिया में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके आने के बाद भीषण तबाही मच गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 आंकी गई है। भूकंप में कम से कम 13 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा लोग अन्य घायल हो गए। इस भूकंप का असर सुदूर केन्या तक महसूस किया गया।

भूकंप का सर्वाधिक असर उत्तर पश्चिमी तंजानिया जो कि युगांडा तथा रवांडा की सीमाओं से सटा हुआ है पर देखा गया। भूकंप के बाद बचाव कार्य तेजी से शुरु कर दिए गए है। भूकंप से तंजानिया के बुकोबा शहर में काफी नुकसान हुआ है। बुकोबा शहर की आबादी लगभग 70,000 है और घायलों की ज्यादा संख्या इसी क्षेत्र से हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूकंप के चलते काफी इमारतें गिर गई। इन इमारतों में भी बहुत से लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में मरने वाले तथा घायलों की संख्या में भी कई गुणा इजाफा हो सकता है।

Home / world / Africa / तंजानिया में 5.7 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, 13 की मौत, 200 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो