script

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में जेल से सैकड़ों कैदी हुए फरार

Published: Sep 29, 2015 10:03:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक की राजधानी बंगुई के जेल से सैकड़ों कैदी फरार, रक्षा अधिकारी ने बताया कि नगराबा के जेल में अब एक भी कैदी नहीं

prisoners escape in Bangui

prisoners escape in Bangui

बंगुई। सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक की राजधानी बंगुई के जेल से सैकड़ों कैदी फरार हो गए। बंगुई शहर में पिछले तीन दिनों से देश में फैली हिंसा में लगभग 30 लोगों की मौत हो गई है। रक्षा अधिकारी ने बताया कि नगराबा के जेल में अब एक भी कैदी नहीं है।

उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के सैनिकों को प्रदर्शन कर रहे हजारों लोगों को नियंत्रित करने के लिए गोलियां चलानी पड़ी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक गत शनिवार को एक मुस्लिम युवक का शव पाए जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने बदले की कार्रवाई करते हुए ईसाई बहुल इलाके में हमला कर दिया। कई प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति पैलेस के सौ मीटर के दायरे में मार्च किया। कर्फ्यू के बावजूद कल रात इलाके में गोलियों की आवाज सुनी गई।

गौरतलब है कि ईसाई बहुल आबादी वाले इस देश में 2013 में मुस्लिम सेलेका बागियों द्वारा सत्ता पर कब्जा किए जाने के बाद नस्लीय हिंसा की शुरूआत हुई थी। इसमें हजारों लोगों की मौत हो गई और कई हजार लोग बेघर हो गए। जनवरी 2014 के बाद से देश कर नेतृत्व एक संक्रमणकालीन सरकार कर रही है और 18 अक्टूबर को यहां राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव निर्धारित है, लेकिन हिंसा के बढ़ते वारदात के कारण चुनाव के टलने की आशंका भी है। इस बीच बंगुई में तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर देश के राष्ट्रपति कैथरीन सांबा-पांजा न्यूयार्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा को बीच में छोड़कर स्वदेश वापस जा रहे हैं।


“अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी – यहाँ क्लिक करें”

ट्रेंडिंग वीडियो