scriptधार्मिक नेता महिला के साथ पब्लिक में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए | Islamic politicians caught having sex in public in Morocco beach | Patrika News

धार्मिक नेता महिला के साथ पब्लिक में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

Published: Aug 26, 2016 01:23:00 pm

धार्मिक नेता और महिला दोनों ही महिलाओं को पवित्रता और संयम की सलाह देते थे

Islamic Politicians

Islamic Politicians

रबत। महिलाओं को पवित्रता और संयम की सलाह देने वाले धार्मिक नेता मोरक्को में पब्लिकली आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। वे जिस महिला के साथ पकड़े गए, वह भी दूसरी महिलाओं को पवित्रता की सीख देती थी। घटना मोहमेदिया की है। यह जगह कैपिटल रबत से 64 किलोमीटर और कैसब्लांका से 25 किलोमीटर दूर है।

नेता का नाम मौले उमर बेनहमद (63) है और महिला का नाम फातिमा नेजर (62) है। दोनों दस्लामिक यूनिटी एंड रिफॉर्म मूवमेंट (एमयूआर) के नेता हैं। यह मोरक्को की इस्लामिक जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्ट की आइडियोलॉजिकल विंग है। एक विदेशी न्यूज वेबसाइट के अनुसार बेनहमद और फातिमा एमयूआर के वाइस प्रेसिडेट थे। लीडर्स की इमरजेंसी मीटिंग के बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।

पार्टी के सीनियर लीडर्स का कहना है कि दोनों ने एमयूआर के नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों मोहमेदिया के एक बीच पर कार में सेक्शुअल पोजिशन में पाए गए। बेनहमद, सात बच्चों के पिता हैं और उनपर करप्शन की कोशिश का आरोप भी लग चुका है।

उधर नेजर विधवा हैं और उनके छह बच्चे हैं। दोनों पर व्याभिचार का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि बेनहमद काक हना है कि वो नेजर के साथ कॉमन लॉ मैरिज के तहत रह रहे हैं और उनकी पत्नी उन पर व्यभिचार का मामला नहीं चलाना चाहती। इस लॉ के अनुसार लंबे समय तक साथ रहने पर शादी का दर्जा मिल जाता है। बेनहमद और नेजर दोनों का दावा है कि उन्हें राजनीतिक साजिश में फंसाया जा रहा है, क्योंकि अक्टूबर में लेजिस्लेटिव इलेक्शंस हैं। आपको बता दें कि मोरक्को में एक्स्ट्रामैरिटल सेक्स क्राइम है ओर ऐसा करने पर एक साल तक की सजा हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो