scriptइंडोनेशिया: ब्वॉयफ्रेंड के करीब खड़ी हुई तो मिली ये सजा | Muslim Women Brutally Lashed For Getting Too Close To Their Boyfriend | Patrika News

इंडोनेशिया: ब्वॉयफ्रेंड के करीब खड़ी हुई तो मिली ये सजा

Published: Oct 19, 2016 12:46:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

शराब पीने, समलैंगिक संबंध और जुआ खेलने पर भी है कोड़े मारने की सजा

Muslim Women

Muslim Women

बंदा आचे। इंडोनेशिया में शरीया कानून तोडऩे के आरोप में 13 लोगों को भीड़ के सामने सजा दी गई। इसमें शामिल एक लड़की का कसूर इतना था कि वह अपने प्रेमी के काफी नजदीक खड़ी थी। ऐसे में लड़की को सरेआम बेंत से पीटा गया। अवैध संबंधों के आरोप में ऐेसे ही छह जोड़ों को यहां सजा दी गई।

बता दें कि यहां शरीया के चलते अविवाहित जोड़ों के बीच संबंध गैरकानूनी है। इसके अलावा शराब पीने, समलैंगिक संबंध और जुआ खेलने पर भी कोड़े मारने की सजा है। यहां सोमवार को मस्जिद के बाहर 13 लोगों को अवैध संबंधों के आरोप में बेंत मारी गई, जिनमें छह कपल थे।

इनमें से एक लड़की को अपने प्रेमी के काफी करीब खड़े होने की सजा मिली और सरेआम बेंत मारी गई। बेंत मारे जाने के दौरान लड़की दर्द से चिल्ला रही थी और वहां मौजूद लोगों की भीड़ वाह-वाही में लगी थी। इसके अलावा एक पुरुष को अलग से सजा दी गई, जबकि एक महिला को प्रेग्नेंट होने के चलते छोड़ दिया गया। प्रेग्नेंट महिला को डिलिवरी के बाद सजा से गुजरने की वॉर्निंग देकर छोड़ा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो