scriptनाइजीरिया में बोको हरम के हमले में 28 की मौत | Nigeria: 28 Killed in Boko Haram attack in nigerian village | Patrika News
अफ्रीका

नाइजीरिया में बोको हरम के हमले में 28 की मौत

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके के गांवों में बोको हराम के हमले में 28
लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है

Aug 29, 2015 / 12:05 pm

सुनील शर्मा

Boko Haram

Boko Haram

जोहानसबर्ग। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके के दूर दराज के गांवों में बोको हराम के हमले में 28 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। नागरिक रक्षा समूह के सदस्यों ने कल इस घटना की जानकारी दी। मैदुगुरी राज्य की राजधानी बोर्नो से 50 मील की दूरी पर स्थित मारफुनुडी गांव के निवासी अबु बकर जोजो ने बताया कि मंगलवार को एक हमले में 24 लोगों की हत्या कर दी गयी।



उन्होंने बताया कि इस्लामिक आतंकवादियों ने कई लोगों का गला काट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मछुआरों के गांव काफा में आतंकवदियों ने हमला कर चार लोगों की हत्या कर दी। नागरिक रक्षा समूह के सदस्य सादिक काका ने बताया चार शव नदी में फेंके दिये गये थे। मार्च में मुहम्मदु बुहारी ने राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद आतंकवादियों का सफाया करने का संकल्प लिया था लेकिन उनके राष्ट्रपति बनने के बाद आतंकवादी घटनाओं में अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। पिछले छह वर्षों के दौरान आतंकवादियों के हमले में 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग दो लाख लोग अपने घर-बार छोड़कर पलायन कर चुके है।


Home / world / Africa / नाइजीरिया में बोको हरम के हमले में 28 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो