अफ्रीका

नाइजीरिया के एक रेस्टोरेंट में बिक रहा था इंसानी मांस

नाइजीरिया का
एक रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को इंसानी मांस परोस रहा था, सच्चाई पता
चलते ही पुलिस ने उसे बंद करा दिया

May 18, 2015 / 10:23 am

Rakesh Mishra

human flesh

अबुजा। नाइजीरिया का एक रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को इंसानी मांस परोस रहा था। रेस्टोरेंट की सच्चाई पता चलते ही पुलिस ने उसे बंद करा दिया है। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट से प्लास्टिक बैग में खून से लथपथ इंसानों की खोपडियां बरामद कीं। यह होटल नाइजीरिया के अनमबरा में स्थित है।


बताया जा रहा है कि यहां खाना खाने के बाद एक पादरी को शक हुआ। रेस्तरां में खाने की कम कीमत को लेकर पादरी को कुछ गड़बड़ी लगी। एक अंग्रेजी मीडिया की खबर के मुताबिक, पादरी को खाने के बाद लगभग 2.20 यूरो बिल दिया जो कि रोज के खाने के मुकाबले काफी कम था। पादरी के मुताबिक, मेरे द्वारा आपत्ति जताने पर अटेंडेंट ने कहा कि मीट का केवल छोटा सा टुकड़ा था, इसलिए पैसे कम लिया गया। मुझे जानकारी नहीं थी कि मुझे इंसानी मांस परोसा गया है।

रेस्तरां में रेड करने पर पुलिस को ग्रेनेड के अलावा कई हथियार मिले। इस संबंध में पुलिस ने अभी तक दस लोगों को गिरफ्तार किया है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि मैं इस प्रकार की घटना उजागर होने से सरप्राइज नहीं हूं। मैं जब भी मार्केट जाता था तो देखता था कि होटल में अजीब गतिविधियां हो रही हैं।

Home / world / Africa / नाइजीरिया के एक रेस्टोरेंट में बिक रहा था इंसानी मांस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.