script

नाइजीरियाई विमान दुर्घटनाग्रस्त, 7 मरे

Published: Aug 29, 2015 11:41:00 pm

कादुना राज्य में शनिवार को
नाइजीरियाई वायुसेना का एक डोर्नियर-228 विमान एक सैन्य छावनी में
दुर्घटनाग्रस्त हो गया

Nigerian plane crash

Nigerian plane crash

लागोस। कादुना राज्य में शनिवार को नाइजीरियाई वायुसेना (एनएएफ) का एक डोर्नियर-228 विमान एक सैन्य छावनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा कि विमान ने कादुना सैन्य हवाईपट्टी से उड़ान भरी थी और राजधानी अबुजा के लिए जा रहा था। सात मृतकों में पायलट, सह-पायलट, दो इंजीनियर और तीन यात्री शमिल हैं। मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। विमान की दुर्घटना के कारणों को पता लगाने के लिए एक एयर वाइस मार्शल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो