script

अफ्रीका:पादरी अजीबो-गरीब तरीके से करते हैं लोगों का इलाज, पढ़कर चौंक जाएंगे ! 

Published: Nov 27, 2016 02:00:00 pm

अफ्रीका में चमत्कारिक पादरी अपनी रहस्यमय शक्तियों का दावा करते नजर आते हैं। जानिए इनके अजीबो-गरीब कारनामे…..

africa preacher

africa preacher

पत्रिका न्यूज नेटवर्क। दक्षिण अफ्रीका में अलग-अलग चर्च के पादरी खुद को चमत्कारी सिद्ध करने के लिए अजीबो-गरीब तरीकों से लोगों की तकलीफें दूर करते हैं। एक पादरी चर्च के सदस्यों पर कीटनाशक दवाएं छिड़क रहे हैं। इस पादरी का दावा है कि ऐसा करने से लोगों के दुख दूर होंगे और उनका इलाज होगा। ये अकेले ऐसे पादरी नहीं है, पूरे अफ्रीका महाद्वीप में बहुत से ऐसे शहर और कस्बे में ऐसे कई पोस्टर्स चिपके हुए हैं जिसमें चर्च तुरंत इलाज, हर परेशानी का हल और सीधे मोक्ष दिलाने का दावा करते हैं। इन चर्चों में चमत्कारिक पादरी अपनी रहस्यमय शक्तियों का दावा करते नजर आते हैं। अफ्रीका में कई विवादित पादरी चर्चा में रहे हैं। जानिए इनके अजीबो-गरीब कारनामे…..
A man holds the bottle with petrol

पेट्रोल को पाइनेपल ज्यूस में बदल देते हैं

साउथ अफ्रीका कैपिटल प्रिटोरिया में रेबोनी मिनिस्ट्री के प्रमुख लेसेगो डेनियल एक खास चमत्कार के लिए जाने जाते हैं। इनका दावा है कि ये पेट्रोल को पाइनेपल ज्यूस में तब्दील कर सकते हैं। ये वीडियो चर्च के यू ट्यूब अकाउंट पर डाला है। इस वीडियो में पादरी का एक प्रशंसक एक बर्तन में पेट्रोल डालता है। उसके बाद इसमें आग लगाकर दिखाता है कि ये पेट्रोल ही है। पादरी कुछ मंत्र पढ़कर इसे पेट्रोल से ज्यूस में बदल देता है। पादरी खुद इस बात का दावा करता है कि ये बदल चुका है। उसके बाद कुछ महिलाएं इस पेट्रोल को चखकर दावा करती हैं कि ये पेट्रोल नहीं ज्यूस है। इस वीडियो पर आम लोगों के चेतावनी दी गई थी कि इसे घर पर ना आजमाएं।

सांप को बदल दिया चॉकलेट में

Penuel Mnguni putting a snake in the mouth of a worshipper

25 साल के पेनुअल मनगुनी 2014 से अपना एंड टाइम्स डिसीप्लीन मिनिस्ट्री चर्च चला रहे हैं। इससे पहले वो कीटनाशकों के जरिए लोगों का इलाज करने वाले पादरी लेसेजो डेनियल के शिष्य हुआ करते थे। उसके बाद उन्होंने अपना चर्च खोल लिया। वो अपने प्रचार में दावा किया करते थे कि उनके भक्त घास और फूल खा रहे हैं। उन्होंने अपने चर्च की वेबसाइट और फेसबुक पर ऐसी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। एक तस्वीर में पादरी ने दावा किया कि वो अपने अनुयायी को पत्थर खिला रहे हैं जो बाद में रोटी में परिवर्तित हो गया। उनको लोग सांप से जुड़े एक चमत्कार के लिए जानते हैं। वो अपने भक्तों को सांप और चूहे खिलाते थे। उनका दावा था कि सांप को वो चॉकलेट में बदल देते हैं। इस चमत्कार को देखने के बाद कई लोग उनके पास पहुंचे थे।

गुप्तरोगों को अजीब ढंग से दूर करते हैं पादरी

घाना में इंटरनेशनल गोडसवे मिनिस्ट्री के बिशप डेनियल ओबिनिम गुप्तरोगों का अनोखे ढंग से इलाज करते हैं। उनकी एक तस्वीर बहुत ज्यादा चर्चा में आई थी। इसमें वो एक गर्भवती महिला के पेट पर पैर रखते नजर आ रहे थे। पादरी का दावा था कि इससे वो आने वाले बच्चे को बुरी आत्माओं के साये से बचा रहे थे। 
Daniel Obinim touching men's crotch
एक अलग घटना में वो आदमी के गुप्तांगों पर हाथ लगाकर उनसे जुड़ी सभी परेशानियों को दूर कर रहे थे। एक तस्वीर जारी हुई थी जिसमें सभी आदमी दोनों हाथ उठाकर पादरी को गुप्तांग छूने की अनुमति दे रहे थे। उनका दावा था कि उन्होंने कई नपुंसक लोगों का इलाज कर दिया है। हाल ही में एक ऐसा मामला भी सामने आया जिसमें पादरी अवैध संबंध रखने वाले एक आदमी और औरत को बुरी तरह से पीट रहा था। पादरी के एक समर्थक ने महिला को पकड़कर रखा जिससे वो भाग ना सके। पादरी ने चर्च के सदस्यों के सामने महिला को बेल्ट से मारा।

पानी अचानक बन जाता था खूनी

नवंबर 2014 में केन्या के केटीएन टीवी ने एक पादरी के ऐसे ही रहस्यात्मक जादू को लेकर खुलासा किया था। विक्टर कानयारी अपने भक्तों को सालवेशन हीलिंग मिनिस्ट्री चर्च में मूर्ख बनाया करता था। वो अपने चर्च के सदस्यों के पैर पोटेशियम परमानगेनेट नामक एक कैमिकल कम्पाउंड से धोया करता था। 
Potassium permanganate dissolves in water
ये कैमिकल पानी में आसानी से घुल जाता है और लाल हो जाता है। इस पादरी का दावा था कि लोगों के पैरों में से ही ये खून निकल रहा है। इससे उनका इलाज किया जा रहा है। यही पादरी एक वीडियो में एक महिला के स्तनों पर हाथ लगाकर ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करने का दावा कर रहा था। इस महिला को भी जबरदस्ती अपने स्तन दिखाने के लिए पादरी ने मजबूर किया।




























ट्रेंडिंग वीडियो