scriptअफ्रीकी हिरण को यूं निगल गया पाइथन, ये वीडियो दंग रह जाएंगे आप | Python gouged through the throat by dead antelope's horns | Patrika News

अफ्रीकी हिरण को यूं निगल गया पाइथन, ये वीडियो दंग रह जाएंगे आप

Published: Aug 12, 2016 04:33:00 pm

साऊथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में पाइथन एक अफ्रीकी हिरण को निगल गया। इस घटना का वीडियो देख आप हैरान हो जाएंगे…

Python

Python

साउथ अफ्रीका। एक ओर जहां कुछ जानवर अपने शिकार को नोंच-नोच कर खाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपना शिकार साबूत निगल जाते हैं। ऐसा ही एक माजरा साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में सामने आया। यहां एक पाइथन अफ्रीकी हिरण को निगल गया। 



हालांकि, हिरण के सींग को निगलने के दौरान पाइथन को मुश्किल का सामना भी करना पड़ा। इस घटना को पास में मौजूद एक टुरिस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।



प्रेशर के जरिए मारता है पाइथन
तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शिकारी कितना खूंखार रहा होगा। इस पाइथन ने अपने शिकार को पहले तो चारों ओर से लपेटकर पस्त कर दिया और उसके बाद उसे निगलना शुरू किया।


पाइथन को इस हिरण को निगलने में करीब 45 मिनट का समय लगा। हालांकि, एक शख्स ने लिखा है कि यह क्लिअर नहीं है कि पाइथन ने हिरण को मारा या वह पहले से मरा हुआ था। इस घटना की फोटोज सोशल साइट पर काफी शेयर की जा रही है।



हिरण के सींग की वजह से उसे निगलने के लिए हिरण ने काफी देर तक संघर्ष किया। अफ्रीकन रॉक पाइथन 12 फीट तक लंबा होता है और जहरीला नहीं माना जाता है। लेकिन यह अपने शिकार को प्रेशर के जरिए मार डालता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो