scriptमिस्त्र में सैन्य अड्डों पर आतंकी हमला, 50 सैन्यकर्मी मरे | Terrorists attack Egypt army bases, 50 soldiers killed | Patrika News

मिस्त्र में सैन्य अड्डों पर आतंकी हमला, 50 सैन्यकर्मी मरे

Published: Jul 01, 2015 04:23:00 pm

ये हमले मिस्त्र के अभियोजक जनरल हिशम बरकत की कार
विस्फोट के जरिए हुई हत्या के दो दिन बाद हुए हैं

Egypt Army

Egypt Army

काहिरा। मिस्त्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में बुधवार को सैन्य अड्डों पर हुए ताबड़तोड़ आतंकी हमले में 50 सैन्य अधिकारियों और सैनिकों की मौत हो गई। एक आधिकारिक रक्षा सूत्र ने बताया कि आतंककारियों ने बुधवार सुबह उत्तरी सिनाई प्रांत के शेख जुवेद शहर में मिस्त्र की सेना के पांच नाकों पर मोर्टार दागे।

सूत्र ने बताया कि शेख जुवेद में एक अन्य पुलिस थाने पर भी हमला हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने शहर के ऊपर हेलीकॉप्टर मंडराते भी देखे। ये हमले मिस्त्र के अभियोजक जनरल हिशम बरकत की कार विस्फोट के जरिए हुई हत्या के दो दिन बाद हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो