scriptरहस्य: कभी देखी है आपने सहारा रेगिस्तान की ये विशालकाय नीली आँख | The Mystery Of The Giant Blue Eye Of Sahara Desert In Africa | Patrika News

रहस्य: कभी देखी है आपने सहारा रेगिस्तान की ये विशालकाय नीली आँख

Published: Dec 30, 2016 11:31:00 am

Submitted by:

राहुल

फ्रीका का सहारा रेगिस्तान अपने आप में कई रहस्यों को संजोये हुए है। कई
ऐसे रहस्यमयी स्ट्रक्चर यहाँ देखने को मिले हैं जिनके राज कभी नही खुल सके।
ऐसा ही एक रहस्य है विशालकाय नीली आँख का रहस्य..

The Mystery Of The Giant Blue Eye Of Sahara Desert

The Mystery Of The Giant Blue Eye Of Sahara Desert In Africa

अफ्रीका का सहारा रेगिस्तान अपने आप में कई रहस्यों को संजोये हुए है। कई ऐसे रहस्यमयी स्ट्रक्चर यहाँ देखने को मिले हैं जिनके राज कभी नही खुल सके। ऐसा ही एक रहस्य है विशालकाय नीली आँख का रहस्य, जो अपनी अद्भुत कलाकृति के कारण अंतरिक्ष से भी नजर आता है। अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के बीचो-बीच बना 50 किलोमीटर लंबा-चौड़ा रिचट स्ट्रक्चर रहस्यों से घिरा पड़ा है।
Image result for eye of the sahara

सहारा रेगिस्तान में इसके निर्माण को लेकर काफी विवाद हैं। इसकी उत्पत्ति कैसे हुई यह सवाल आज भी बरकरार है। वैसे भी दुनिया में पाए जाने वाले हर अनोखे निर्माण को एलियन से जोड़कर देखा जाना आम बात है। इस विशालकाय नीली आँख की तरह दिखाई देने वाले इस स्ट्रक्चर को भी देखने वाले इसे भी किसी दूसरे ग्रह के प्राणियों का कारनामा बताते हैं।
Image result for eye of the sahara
हालांकि विज्ञान का तथ्य इस थ्योरी को लेकर कुछ अलग है। वैज्ञानिकों ने लंबी खोज के बाद जिस तरह के कयास लगाए है वो काफी तथ्यात्मक हैं. उनके अनुसार सहारा का यह पूरा इलाका समुद्र से ढका हुआ था, धीरे धीरे होने वाले बदलावों के कारण यह इलाका दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान में बदल गया।

Image result for eye of the sahara mauritania
और जो इलाका बचा वो पानी के सिकुड़ते स्वरूप के चलते रेत और पानी ने मिलकर एक ऐसी आकृति में तब्दील हो गया, जो देखने में विशालकाय नीली आंख की तरह लगने लगी। आगे चलकर इसे सहारा की आंख कहा जाने लगा।

इस विशालकाय नीली आंखनुमा स्ट्रक्चर की लंबाई 120 मीटर और चौड़ाई 300 मीटर है।

Image result for most alien looking places on earth
हालांकि, ये इकलौती ऐसी आकृति नहीं है। इस तरह की कई आकृतियां पृथ्वी के दूसरे हिस्सों में भी नजर आती हैं, जिसमें बेलिज का द ग्रेट ब्लू होल भी शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो