scriptनाइजीरिया में दो लड़कियों ने किया आत्मघाती हमला, 15 लोगों की मौत | Two teenager suicide bombers attack in Nigeria, 15 killed | Patrika News

नाइजीरिया में दो लड़कियों ने किया आत्मघाती हमला, 15 लोगों की मौत

Published: Nov 19, 2015 08:37:00 am

नाइजीरिया के व्यस्त बाजार में 11 साल व 18 साल की लड़की ने किया आत्मघाती हमला, 53 लोग हुए घायल

Nigeria

Nigeria

कानो। उत्तर पूर्व नाइजीरिया के कानो शहर के एक व्यस्त मोबाइल फोन बाजार में दो लड़कियों ने गुरुवार को आत्मघाती हमला किया। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि दो लड़कियों ने इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक लड़की केवल 11 साल की थी, जबकि दूसरी की उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों ही लड़कियों ने हिजाब पहन रखे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो