scriptमाली बंधक संकट- सभी 20 भारतीय सुरक्षित निकाले गए | Two terrorists in West Africa's Mali detained 170 people | Patrika News

माली बंधक संकट- सभी 20 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Published: Nov 20, 2015 08:15:00 pm

दो आतंकियों ने 170 लोगों को बंधक बना रखा है, जिनमें 20 भारतीय भी शामिल हैं, एयर फ्रांस के 12 और टर्किश एयरलाइंस ने छह क्रू मेंबर्स होटल में रुके हुए हैं

SIMI terrorists

SIMI terrorists

बमेको। अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में दो बंदूकधारियों ने एक होटल पर हमला कर बंधक बनाए 170 लोगों में से 80 को रिहा करा लिया गया है। हमलावरों ने 20 भारतीयों को भी बंधक बनाया था जिन्हें सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है। यह जानकारी माली में भारतीय राजदूत ने दी है। जिहादी आतंकियों ने फायरिंग और ग्रेनेड से हमला करते हुए लोगों को बंधक बनाया था। खबर यह भी है कि फ्रांस ने भी अपनी एक स्पेशल फोर्स को माली भेज दिया है। माली की स्पेशल फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है और धीरे-धीरे लोगों को होटल से बाहर निकाल रही है।

अफ्रीका के देश माली की राजधानी बमाको के रेडिसन ब्लू होटल में शुक्रवार को हुए आंतकी हमले में दो आतंकियों ने 170 लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें 20 भारतीय भी शामिल हैं। अब तक 80 लोगों रिहा करा लिया गया है। जबकि आंतकियों ने 9 लोगों की हत्या कर दी।

यूएस एंबेसी ने ट्वीट कर अपने नागरिकों से रूम्स में रहने को कहा है। बताया जा रहा है कि आतंकी डिप्लोमेटिक लाइसेंस प्लेट वाली गाड़ियों से आए थे, जिसकी वजह से उन्हें आसानी से एंट्री मिल गई।

‘मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स’ के स्पोक्सपर्सन विकास स्वरूप ने बताया कि बंधक बनाए गए सभी भारतीय दुबई की एक कंपनी में काम करते हैं। ये होटल में ही ठहरते हैं।

7 चीनी सिटीजन भी बंधकों में
इसके अलावा होटल स्टाफ के 30 मेंबर्स भी बंधक बनाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 190 रूम वाले इस होटल में ब्लास्ट और फायरिंग की आवाज सुनी गई है। चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बंधकों में सात चीनी सिटीजन भी शामिल हैं।

आयतें सुनाने पर छोड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन बंधकों ने कुरान की आयतें सुनाई, उन्हें आतंकियों ने छोड़ दिया। ऐसे करीब 15 लोग अब तक होटल से बाहर आ चुके हैं।

मुंबई जैसा दूसरा हमला
यह एक हफ्ते के अंदर किसी देश में हुआ मुंबई जैसा दूसरा हमला है। इससे पहले पिछले शुक्रवार/शनिवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में भी ऐसा ही हमला हुआ था। एक म्यूजिक कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। पूरे पेरिस में छह जगह पर हुए हमलों में 132 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2008 में मुंबई में घुसे 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने दो होटलों में लोगों को बंधक बनाया था। मुंबई हमलों में 164 बेकसूरों को जान गई थी।


इसी होटल को क्यों निशाना बनाया
– रेडीसन ब्लू होटल माली की लग्जरी होटल में से एक है।
– इस होटल में माली सरकार के मंत्रियों के साथ, डिप्लोमेट्स और फ्रेंच एयर फोर्स के अधिकारी अक्सर रुकते हैं।
– इस होटल को एयर फ्रांस के ऑफिसर्स रुकने के लिए नियमित रूप से यूज करते हैं।

बता दें कि इस साल अगस्त में हुए हमले में पांच यूएन वर्कर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इस हमले में इस्लामिक आतंकियों का हाथ होने का शक था।

सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में बमाको में सुरक्षा एजेंसियों ने यहां कई आतंकी हमले नाकाम किए हैं। बताया जा रहा है कि ये अटैक मैकिना लिबरेशन फ्रंट ने किए है। स्थानीय मीडिया इस संगठन को ‘न्यू बोको हरम’ कहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो