scriptयूएन की शांति सेना पर फिर लगा यौन शोषण का आरोप | UN peacekeepers sexually abused minors as young as 11: official | Patrika News

यूएन की शांति सेना पर फिर लगा यौन शोषण का आरोप

Published: Aug 21, 2015 02:21:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

शांति सेना
पर तीन महीने में यौन शोषण के 13 आरोप लगे, 11 साल साल की लड़की से
भी रेप का आरोप

un army

un army

वॉशिंगटन। यूनाइटेड नेशंस पीस कीपिंग फोर्स (शांति सेना) के सैनिकों पर एक बार फिर यौन शोषण का आरोप लगा है। ये शांति सेना सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में तैनात है। खात बात यह है कि शांति सेना पर तीन महीने में इस तरह के 13 आरोप लग चुके हैं। इसमें महज 11 साल साल की लड़की से भी रेप का आरोप है।



वहीं शांति सेना पर लगते इन आरोपों से परेशान होकर पिछले हफ्ते ही यूएन महासचिव बान की मून ने कहा था कि हर चीज की एक हद होती है। यूएन कानून मुताबिक, अगर शांति सेना का कोई सैनिक यौन शोषण के मामलों में दोषी पाया जाता है, तो उस पर उसी देश के कानून के मुताबिक कार्रवाई होती है, जहां का वह सैनिक है।



यूएन शांति सेना में 12 हजार सैनिक हैं और सेंट्रल अफ्रीका में इसने अफ्रीकी यूनियन मिशन से चार्ज लिया था। ये फोर्स पिछले एक साल से मध्य अफ्रीका में तैनात है। रेप और यौन शोषण के सबसे ज्यादा मामले सेंट्रल अफ्रीकी देश कांगो में सामने आए हैं, जिसकी जांच भी शुरू हो चुकी है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो