script

चौकाने वाली सच्चाईः यहां लॉटरी में पैसे के बदले मिलती हैं लड़कियां

Published: Sep 25, 2016 05:09:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

ब्राजील के एन्क्रूजिलहादा गांव में इस तरह की लॉटरी का ये कारोबार होता है जिसमें पैसे की जगह लड़कियां दी जाती हैं

Girls In Lottery

Girls In Lottery

रियो डे जेनेरियो। आपने आज तक यही सुना होगा की लॉटरी के बदले लोगों को रुपए मिलते हैं। क्या आपने कभी सुना है कि लोगों को लॉटरी के बदले पैसे नहीं बल्कि लड़कियां भी मिलती हैं। जी हां, बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप। लॉटरी में पैसे की जगह लड़की। यह चौकाने वाली सच्चाई ब्राजील की है। यहां के एक शहर में लॉटरी में लोगों को लड़कियां मिलती है।

ब्राजील के एन्क्रूजिलहादा गांव में इस तरह की लॉटरी का ये कारोबार होता है। लॉटरी खेलना यहां के पुरुषों का पसंदीदा खेल है। इस लॉटरी में पुरूष अलग-अलग नंबर के टिकट खरीदते हैं, जिनकी कीमत करीब 500 रुपए होती है। साथ ही जब लॉटरी का इनाम निकलता है तो जीतने वाले को एक गांव की ही लड़की मिलती है। जीतने वाले को यह अधिकार रहता है कि वह उस लड़की के साथ कुछ दिन गुजारने के साथ ही उसके साथ संबंध बना सके। बता दें कि लॉटरी खेलने वाले लोग यहां 11 साल की उम्र की लड़कियों को युवा मानने लगते हैं।

इसके अलावा इस गांव में एक साप्ताहिक बिंगो नाइट का आयोजन भी किया जाता है, जहां कम उम्र की लड़कियों से संबंध बनाने के लिए कई तरह के गेम खेले जाते हैं। यूं तो लॉटरी के नाम पर लड़कियों को बेचने के इस खेल के प्रति पुरूष हमेशा उत्साहित दिखाई देते हैं। लेकिन दूसरी और विश्वभर में इसे महिलाओं के प्रति अपराध माना जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो