scriptबाबा साहब ने कहा था, शिक्षितों से मिला धोखा, जानिए क्यों  | 6 December DR BR Ambedkar passing day special story news in hindi | Patrika News

बाबा साहब ने कहा था, शिक्षितों से मिला धोखा, जानिए क्यों 

locationआगराPublished: Dec 06, 2016 01:00:00 pm

18 मार्च 1956 को डॉ. भीमराव अम्बेडक आगरा में आए थे। यहां उन्होंने आगरा किला मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित किया।

Dr. B.R. Ambedkar Remembrance

Dr. B.R. Ambedkar Remembrance

अागरा। 18 मार्च 1956 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर आगरा में आए थे। यहां उन्होंने आगरा किला मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। लाखों की भीड़ बाबा साहब को सुनने के लिए उमड़ी हुई थी। बाबा साहब ने जब कहा, कि मुझे तो शिक्षितों ने धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते थे, कि समाज के ये शिक्षित लोग समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे, लेकिन शिक्षित होने के बाद ये लोग अपने और अपने परिवार के उत्थान में जुट गए। 

DR BR Ambedkar

बड़ी मुश्किल से बनाया ये कारवां 
बौद्ध बिहार चक्की पाट के भदंत ज्ञानरत्न महाथेरो ने बताया कि बाबा साहब ने इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, कि समाज के लिए बड़ी मुश्किल से ये कारवां बनाया है। समाज में जागृति पैदा की है, उनके अधिकारों के लिए लड़ाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि मैं जिस तम्बू के नीचे खड़ा हूं, उसका बम्बू निकल जाए, तो क्या होगा। उन्होंने कहा था कि समाज के शिक्षित लोग अपने और अपने परिवारों के बारे में ही नहीं सोचे, बल्कि सोचें उस समाज के बारे में भी, जहां से वे आए हैं, तभी सफलता मिल सकेगी। 

DR BR Ambedkar

बौद्ध प्रतिमा स्थापित की
इस सभा के बाद बाबा साहब शाम तक आगरा में रुके। इस कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे चक्की पाट के शंकरानंद शास्त्री ने आग्रह किया, जिसके बाद बाबा साहब ने चक्की पाट पर बौद्ध प्रतिमा स्थापित की, तभी से बाबा साहब का नाम इस स्थल से जुड़ गया। इसके बाद अशोक विजय दशमी पर बाबा साहब को नागपुर में भदंत चन्द्रमणि ने बौद्ध दीक्षा ग्रहण कराई। बाबा साहब के साथ पांच लाख लोगों ने यह दीक्षा ग्रहण की। 

देखें वीडियो –


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो