scriptबहन को बचाने के लिए गवांई बहन ने जान | A Girl Dead in LPG Gas cylinders Explosion | Patrika News

बहन को बचाने के लिए गवांई बहन ने जान

locationआगराPublished: Sep 24, 2016 08:19:00 pm

बड़ी बहन ने छोटी बहन को तो बचा लिया लेकिन वह खुद गंभीर झुलस गई और मौत हो गई।

Burn Alive

Burn Alive

आगरा। मलपुरा कस्बा में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां पर घर की रसोई में रखे सिलेंडर में आग लग गई। छोटी बहन आग की लपटों में घिर गई। उसे बचाने के लिए बड़ी बहन आई। उसने छोटी बहन को तो बचा लिया, लेकिन खुद आग में गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये है घटना
मलपुरा निवासी पूजा पुत्री हरेश घर की रसोई में चाय बना रही थी। अचानक ही सिलेंडर में आग लग गई। आग किचन में फैलती जा रही थी। बहन की आवाज सुनकर छोटी बहन मनीषा किचन में दौड़कर पहुंच गई। आग ने मनीषा को घेर लिया। यह देख पूजा ने उसकी तरफ दौड लगा दी। मनीषा को उसने बमुश्किल आग बुझाकर किचिन से बाहर की ओर फेंक दिया, लेकिन खुद आग में घिर गई।

मच गई अफरा तफरी
पूजा की रसोई से आग की लपटें उठते देख, पड़ोसियों में अफरा तफरी फैल गई। काफी संख्या में एकत्र हुए लोगों की भीड़ ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। मनीषा को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल भेजा गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक पूजा गंभीर रूप से जल चुकी थी। पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो