scriptधार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 4 गिरफ्तार | 4 arrested on charges of inciting religious sentiments in Malpura tonk | Patrika News

धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 4 गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Dec 13, 2015 12:06:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

रैली के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसे नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया है। वृत्ताधिकारी प्रदीप मोंगा ने बताया कि ऐसे नारे लगाने वाले 9 जनों की पहचान की गई है तथा 10-15 अन्य के खिलाफ भादसं की धारा 153-ए में मामला दर्ज किया है। 

गिरफ्तार आरोपितों में वसीम अकरम पुत्र मोहम्मद सलीम, मोहम्मद सईद पुत्र मोहम्मद इश्हाक, फिरोज पटवा पुत्र बाबू खां व वसीम पुत्र अरशद अली शामिल हैं। उन्होंने सुरक्षा कारणों से अन्य नामों का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को समुदाय विशेष के लोगों ने मालपुरा में प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसमें बताया कि उत्तर प्रदेश के एक संगठन के पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणी की है। 

उन्होंने आरोपित पदाधिकारी को गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके लिए समुदाय विशेष की ओर से शहर में रैली निकाली गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले नारे लगाए। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने ये कार्रवाई की। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो