scriptबजरंग दल की चेतावनी, सरकार आतंकियों पर सीधी कार्रवाई करे नहीं तो हजयात्रा का विरोध, देखें वीडियो  | Bajrang Dal agra oppose Hajj after terror attack on amarnath pilgrim hindi news | Patrika News

बजरंग दल की चेतावनी, सरकार आतंकियों पर सीधी कार्रवाई करे नहीं तो हजयात्रा का विरोध, देखें वीडियो 

locationआगराPublished: Jul 12, 2017 01:15:00 pm

बजरंग दल के नेता दिग्विजयनाथ तिवारी ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि अगर केन्द्र सरकार ने आतंकवादियों पर सीधी कार्रवाई न की तो हजयात्रा का विरोध किया जाएगा।

terror attack

terror attack

 
पाकिस्तान से बातचीत बंद हो
जम्मू कश्मीर में विगत कई वर्षों से पत्थरबाज हमारे सैनिकों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। अब तो भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों पर पाक प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा कायराना हकत की गई है। अगर केन्द्र सरकार ने इन आतंकवादियों से बातचीत बंद करके सीधी कार्यवाही नहीं की गई तो बजरंग दल औऱ विश्व हिन्दू परिषद पूरे देश में हजयात्रा का विरोध करेगा। ये बता देंगे कि हजयात्रा पर कितनी कठिनाइयां हो सकती हैं। देश के बाहर किसी जहाज पर नहीं बैठ पाएंगे। फिर इनको पता चलेगा कि पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं पर हमला करने का क्या परिणाम होता है।
 
देखें वीडियो
 
 
आतंकवाद का पुतला फूंका
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने दीवानी चौराहा, एमजी रोड पर आतंकवाद का पुतला फूंका। मांग की गई कि भारत अब पाकिस्तान से बातचीत बंद करे। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुतले को पैरों तले रौंदा गया।
 
 Amarnath yatra” alt=” Amarnath yatra” align=”center” margin-left=”10″ margin-right=”10″>
बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला फूंका
भारत झुकने वाला नहीं
विश्व हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल और कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि अनंतनाग में आतंकवादियों ने सात श्रद्धालुओं को मार डाला और 32 घायल हुए हैं। इससे पूरे देश में गहरा रोष है। इस तरह के कायरतापूर्ण हमलों से भारत झुकने वाला नहीं है। यात्रा जारी रहेगी। आतंकवादी साम्प्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने में लगे हुए हैं। केन्द्र सरकरा से मांग की कि पाकिस्तान में आईएसआई के शिविरों को नष्ट किया जाए। हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी की ट्रेनिंग पाकिस्तान में दे रहे हैं।
 
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर विश्व हिन्दू पिषद के महानगर मंत्री राजीव शर्मा, महानगर संयोजक बंटी ठाकुर, प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, विभाग कार्याध्यक्ष मदन वर्मा, बांके बिहारी अग्रवाल, राकेश त्यागी, योगेश वर्मा, विनोद माहौर, गजेन्द्र बघेल, दिग्विजनय दौनेरिया, अनूप वर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, सत्येन्द्र गहलौत, योगेश निगम, रामकुमार शर्मा, रविशंकर तिवारी, सुनील मुद्गल, अनिल नौहवार, गौरव राजावत, शैलू पंडित, दिनेश सविता, महेश सविता, श्यामलाल माहौर, मनोज त्यागी, मनीष पाराशर, शुभम सोनी, अभिषेक शर्मा, सुभाष ढल आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो