scriptमहिला सम्मेलन में भाजपा की इज्जत दांव पर | Bjp women’s conference will be on 2nd December, swati singh chief guest | Patrika News
आगरा

महिला सम्मेलन में भाजपा की इज्जत दांव पर

समाज की आधी आबादी नारी शक्ति को इस सम्मलेन द्वारा भाजपा अपनी नीति रीति सिखायेगी।

आगराDec 02, 2016 / 09:49 am

Bhanu Pratap

Swati Singh

Swati Singh

आगरा। भारतीय जनता पार्टी का महिला सम्मेलन फतेहाबाद रोड स्थित लोटस गार्डन में दो दिसम्बर को होगा। सम्मेलन में करीब 10 हजार महिलाओं का लाने का लक्ष्य रखा गया है। पांच हजार जिले से तो पांच हजार महानगर से। इतनी भीड़ हो पाएगी, इसमें संदेह प्रकट किया जा रहा है। इसके चलते भाजपा की इज्जत दांव पर लगी हुई है। समाज की आधी आबादी नारी शक्ति को इस सम्मलेन के द्वारा भाजपा अपनी नीति रीति सिखायेगी।


मोदी की रैली जैसा प्रचार
महिला सम्मेलन का प्रचार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की तरह किया गया है। पूरे शहर में महिला सम्मेलन के होर्डिंग नजर आ रहे हैं। आयोजन स्थल के आसपास तो विशालकाय होर्डिंग लगे हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए खुद कमान संभाली है। महानगर के महामंत्री हेमंत भोजवानी को इस सम्मलेन का प्रभारी बनाया गया है


इन महिलाओं पर जिम्मेदारी 
महिला सम्मेलन का समय दोपहर 12 बजे घोषित किया गया है। होर्डिंग्स पर अपराह्न दो बजे लिखा हुआ है। सम्मेलन में महिलाओं को लाने के लिए वाहनों का इन्तजाम किया गया है। सम्मेलन की महानगर संयोजिका रश्मि सिंह और निर्मला दीक्षित, मंजू वार्ष्णेय, अपर्णा सिंह, पायल सिंह, दीक्षा बघेल आदि ने मंडलों में बैठक कर सम्मलेन में आ रही महिलाओं के लिए प्रत्येक क्षेत्र में वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित की दी है।


ये हैं व्यवस्था में
अनुमति विनय पाटनी, अतिथि प्रमुख भानु महाजन, वाहन प्रमुख बबलू लोधी, साजसज्जा प्रमुख दीपक खरे, भोजन वितरण प्रमुख वीरेन्द्र श्रीवास्तव, स्वच्छता प्रमुख पार्षद अशोक कुशवाह और सुधीर राठौर, संख्या प्रमुख अश्वनी वशिष्ठ,सुरक्षा प्रमुख गौरव राजावत, मीडिया प्रमुख बॉबी वर्मा दिनेश अगरिया और प्रमेन्द्र जैन आदि को जिम्मेदारी दी गई है।।


जिले से 5000 महिलाएं लेंगी भाग
भाजपा जिला की ओऱ से दावा किय गया है कि महिला सम्मेलन में जिला की ओर से 5000 महिलायें शामिल होंगी। महिला सम्मेलन की जिला संयोजक कल्पना धाकरे को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने भाजपा कार्यालय जयपुर हाउस आगरा में गत दिवस लक्ष्य तय किए। बैठक का संचालन महामंत्री सत्यदेव दुबे ने किया। बैठक में कल्पना धाकरे, बबिता चौहान, रूबी दीक्षित, संतोष माहौर, इंदु सिंह, रेखा शर्मा, किरण चौहान, पंकजा शर्मा, विनीता कुलश्रेष्ठ, मनोरमा जैन, सरला राजपूत, जोगेन्दर कौर आदि मौजूद रहीं।


ये हैं अतिथि 
महिला सम्मलेन में मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह एवं प्रदेश संयोजिका अनुपमा श्रीवास्तव हैं।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो