scriptदलितों की राजधानी में होगी कांग्रेस की परीक्षा | congress dalit yatra will come agra up election 2017 | Patrika News

दलितों की राजधानी में होगी कांग्रेस की परीक्षा

locationआगराPublished: Dec 05, 2016 12:35:00 pm

 बसपा खेमे में दलित का जुड़ाव कई सालों से रहा है।

congress

congress

आगरा। विधानसभा चुनाव में दलितों को पाले में करने के लिए कांग्रेस ने दलित वोटों की घेराबंदी तेज कर दी है। कांग्रेस दलितों के प्रति आठ वचन के साथ गांवों में पहुंचेगी। इसके लिए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दलित स्वाभिमान यात्रा को लखनउ से रवाना किया है। जल्द ही आगरा विधानसभा क्षेत्र में दलित स्वाभिमान यात्रा पहुंचेगी। आगरा में इस यात्रा के लिए कई चुनौतियां होंगी। यहां से बसपा खेमे में दलित का जुड़ाव कई सालों से रहा है।

दलितों के लिए दिए वचन
दलित स्वाभिमान यात्रा में दलितों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वाभिमान का वचन शामिल है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि दलितों की शिक्षा, सुरक्षा आदि के लिए कांग्रेस आलाकमान ने रूपरेखा तैयार की है। हर गांव तक इन वचनों को पहुंचाया जाएगा। 

जिला कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
कांग्रेस दलितों की राजधानी में पैंठ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बता दें कि यहां दलितों की राजधानी आगरा मानी जाती है। यहां से पिछले चुनाव में बसपा ने नौ विधानसभा सीटों से छह पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस इस बार दलित वोटों को अपने पाले में खींचने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि दलित स्वाभिमान यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के साथ मिलकर दलितों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेगी।बूथ लेबल पर एससी जाति के दो दो कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। बताया कि एससी कोटे में आने वाली जातियों को जोड़ने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। 

इन स्थानों पर रहेगा फोकस 
दलित स्वाभिमान यात्रा आगरा में जल्द पहुंचेगी। अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है। आगरा में आने पर इसके इन संभावित स्थानों में पहुंचने की उम्मीद है। संभावनाएं हैं कि यात्रा जगदीशपुरा, लोहामंडी, नगला झबुआ, देवरी रोड, टेड़ी बगिया, सेवला, मंटोला, चक्की पाट आदि स्थानों पर यात्रा पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो