scriptपाकिस्तान ने यूरोप से लौटाए जाने वाले नागरिकों को लेने से किया इनकार | pakistan suspends deal to accept deportations from europe | Patrika News

पाकिस्तान ने यूरोप से लौटाए जाने वाले नागरिकों को लेने से किया इनकार

Published: Nov 22, 2015 03:44:00 pm

Submitted by:

पाकिस्तान ने यूरोप से लौटाए जाने वाले किसी भी नागरिक को वह स्वीकार करने से मना कर दिया है।

पाकिस्तान ने यूरोप से लौटाए जाने वाले किसी भी नागरिक को वह स्वीकार करने से मना कर दिया है। यूरोप में शरणार्थियों की बढ़ती संख्या के बाद देशों ने अवैध रूप से आने वाले पाकिस्तानियों को लौटाना शुरू कर दिया है।

इनमें कई लोग ऐसे भी हैं जो पाकिस्तान के नागरिक नहीं हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल दुनियाभर से कई कारणों से करीब 90,000 लोगों को पाकिस्तान लौटाया गया था। इनमें से कई तो पाकिस्तान के नागरिक भी नहीं थे।

यूरोपीय संघ के देशों के साथ पाकिस्तान ने 2009 में एक समझौता किया था। इसके अनुसार, पाकिस्तान होते हुए अवैध रूप से यूरोप पहुंचने वालों को उसके यहां लौटाया जा सकता था।

पाकिस्तान ने फिलहाल इस समझौते को स्थगित कर दिया है। उसने कहा है कि कोई भी एयरलाइन अगर पाकिस्तानी गृह मंत्रालय की इजाजत के बिना ऐसे लोगों को पाकिस्तान लाती है तो उस पर जुर्माना किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो