scriptआगरा के चिकित्सकों ने यहां दिखाया जलवा | Pediatrics doctors of agra Was awarded for best work in meerut | Patrika News

आगरा के चिकित्सकों ने यहां दिखाया जलवा

locationआगराPublished: Oct 23, 2016 10:36:00 am

37 वीं कांफ्रेंस में आईएपी आगरा की टीम को आठ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

आगरा। इंडियन एकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स, (यूपी आईएपी) की मेरठ में आयोजित 37 वीं कांफ्रेंस में आईएपी आगरा की टीम को आठ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यूपी स्टेट प्रेसीडेंट की बेहतरीन सर्विस के लिए आगरा के डॉ. एनसी प्रजापति को समारोह में सम्मानित किया गया। बीते 15 और 16 अक्टूबर को यूपी आईएपी की कांफ्रेंस में आगरा की टीम के कार्यों की सराहना की गई।
 
कार्यों पर सम्मानित हुए चिकित्सक
आईएपी आगरा के सचिव डॉ. मनोज जैन ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. राजीव जैन, डॉ. अरुण जैन, डॉ. राजीव क्रषक, डॉ. आएन शर्मा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. आरएन द्विवेदी, डॉ. शलिल भारद्वाज, डॉ. स्वाति, डॉ. प्रीति, डॉ. सुमित, डॉ. ओपी यादव, डॉ. योगेश, डॉ. राहुल, डॉ. संजय, डॉ. अमरकांत के कार्यों की सराहना की।
 
इन अवार्ड से हुए सम्मानित
चिकित्सकों को मेरठ में इन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. आरएन द्विवेदी और डॉ. राजेश कुमार को प्रदेश में एचबीएस एक्टिविटी के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. मनोज जैन यूपी के बेस्ट सचिव चुने गए। डॉ. एनसी प्रजापति को यूपी स्टेट प्रेसीडेंट के पद पर रहते हुए बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आईएपी आगरा को 16 वीं नेशनल एडोल्सेंट कांफ्रेंस के एक्सीलेंट आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। आईएपी आगरा को बेस्ट ओआरएस वीक के आयोजन के लिए चुना गया। आईएपी आगरा ब्रांच यूपी स्टेट में दूसरे नंबर पर रही। आईएपी आगरा को सबसे अधिक पीजी को आईएपी की एक्टिविटी में शामिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो