scriptताज देखकर ब्रिटिश जोड़ा बोला, लवली बिल्डिंग विद फुल ऑफ लव | Prince William and Kate Middleton Taj Mahal Visit | Patrika News
आगरा

ताज देखकर ब्रिटिश जोड़ा बोला, लवली बिल्डिंग विद फुल ऑफ लव

ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन ताज के सौंदर्य को देखकर चकित रह गए। इस दौरान उन्होंने डायना बैंच पर बैठकर फोटो भी खिंचवाए।

आगराApr 16, 2016 / 07:31 pm

Bhanu Pratap

Taj Mahal

Prince William and Kate Middleton

आगरा। ताजमहल वास्तुकला का नायाब नमूना है, यही शब्द् निकले ब्रिटिश शाही जोड़े के मुंह से जब उन्होंने ताज का दीदार किया। ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन ताज के सौंदर्य को देखकर चकित रह गए। ब्रिटिश राजकुमार ने अपनी मां प्रिंसेज डायना की याद ताजा करते हुए उस बेंच पर बैठकर फ़ोटो खिंचवाया जहां कभी उनकी मां डायना बैठीं थी। इस दौरान ताजमहल को भी एक घंटे के लिए बन्द रखा गया।

Prince William


समय से पहले आगरा पहुंचा शाही जोड़ा
ब्रिटिश शाही जोड़ा लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर आगरा पहुंचा। जबकि पूर्व सुचना के हिसाब से उन्हें एख बजकर ३० मिनट पर आगरा पहुंचना था। समय में बदलाव से अधिकारी कुछ देर के लिए परेशान हो गए। जिलाधिकारी पंकज कुमार और एसएसपी प्रीतिंदर पाल सिंह ने ब्रिटिश जोड़े का खेरिया एयरपोर्ट पर स्वागत किया। ब्रिटिश जोड़ा सबसे पहले होटल अमर विलास पहुंचा। वहां से तीन बजकर 45 मिनट पर शाही जोड़े ने कड़ी सुरक्षा के बीच ताजमहल पर पूर्वी गेट से प्रवेश किया।

Photograph of Prince William


ताज में बिताये 45 मिनट
ताजमहल में रॉयल गेट से अंदर आने के बाद लाल प्लेटफॉर्म पर कुछ देर खड़े रहने के बाद शाही जोड़ा सेंट्रल टैंक पर पहुंचा। सेंट्रल टैंक पर पहुंचने के बाद शाही जोडे ने डायना बेंच पर बैठकर फ़ोटो ग्राफी करायी। सेन्ट्रल टैंक के नीचे उनके गाइड रिजवान भी थे जिन्होंने शाही जोड़े को डायना बेंच की पूरी जानकारी दी।

 Princes Kate Middleton


मुख्य स्मारक पर ली ताज की जानकारी
सेंट्रल टैंक पर बेंच पर फ़ोटो खिचाने के बाद शाही जोड़ा मुख्य स्मारक की और बढ़ा। यहां नीले कलर के शू कवर पहनकर शाही जोड़ा मुख्य स्मारक के अंदर गया। इस दौरान गाइड ने उन्हें ताज की कला और निर्माण के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कैसे शाहजहां ने 20 साल में ताज का निर्माण कराया। इसके बाद शाही जोड़ा ताज परिसर में 45 मिनट रहने के बाद होटल अमर विलास वापस लौट गया।

Taj Mahal


सेंट्रल टैंक पर सीट को किया गया ठंडा
सेंट्रल टैंक स्थित डायना बेंच को गीले कपड़े द्वारा कर्मचारी एक घंटे तक ठंडा करते रहे ताकि शाही जोड़े को गर्म संगमरमर का अहसास न हो पाये। 40 डिग्री तापमान में संगमरमर तप रहा था जिस वजह से अधिकारियों के होश फाख्ता थे। एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद सीट का तापमन् जब कम हुआ तब अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

Kate Middleton William


विजिटर बुक में किये सिग्नेचर
ताज दीदार करने के बाद शाही जोड़े ने ताज की विजिटर बुक में सिग्नेचर किये। इस दौरान प्रिंस विलियम ने पुरानी विजिटर बुक भी देखी जिसमें उनकी मां प्रिंसेज डायना ने अपने सिग्नेचर किये थे।

ताजमहल बना छावनी
ब्रिटिश शाही जोड़े के ताज दीदार के दौरान पूरे ताजमहल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान ताजमहल को लगभग एक घण्टे तक अनौपचारिक रूप से बन्द कर दिया गया। इस दौरान ताजमहल परिसर में भी जो पर्यटक जहां था वहीं रोक दिया गया और मुख्य स्मारक को खाली करा लिया गया।

इससे अच्छा बंद कर देते ताज
बिना किसी पूर्व सूचना के ताजमहल को एक घंटे तक अनौपचारिक तरीके से बंद करने के कारण हजारों पर्यटक परेशान रहे। तेज धूप में छोटे-छोटे बच्चों के साथ ताज दीदार के लिए आये परिवार प्रशासन को कोसते हुए दिखाई दिए। वहीं कुछ पर्यटकों ने कहा कि इससे अच्छा ताज को आज बन्द ही रख लेते कम से कम इतनी परेशानी तो नहीं होती।

तेज गर्मी से नहीं हुए विचलित शाही दम्पत्ति
लगभग 40 डिग्री तापमान और तेज धूप होने के कारण शाही जोड़े को थोड़ी सी परेशानी तो हुई लेकिन ताज दीदार की उमंग ने शाही जोड़े के चेहरे से मुस्कान कम नहीं होने दी।

देखें वीडियो


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो