scriptरामगोपाल के बाद इन पर लटकी तलवार ! | Ramgopal Yadav son Akshay Yadav in trouble after termination from samajwadi party news in hindi | Patrika News

रामगोपाल के बाद इन पर लटकी तलवार !

locationआगराPublished: Oct 23, 2016 04:50:00 pm

प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी से महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। 

Ram Gopal Yadav

Ram Gopal Yadav

फिरोजाबाद। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी से महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इसके बाद ब्रज की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। प्रो.रामगोपाल यादव का फिरोजाबाद, मैनपुरी की सीटों पर रसूख दिखा है। बता दें कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट से प्रो. रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव हैं। सूत्र बताते हैं कि फिरोजाबाद की सीट पर प्रो.रामगोपाल यादव ने शिवपाल सिंह यादव से टक्कर ली थी। 
अक्षय ने दिखाए थे तेवर

मैनपुरी से प्रो.रामगोपाल यादव के भांजे एमएलसी अरविंद यादव को पार्टी ने निष्कासन का रास्ता दिखाया था। इसके बाद फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव ने बगावती तेवर दिखाए थे। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पिछले महीने दिल्ली से सैफई के लिए 4000 गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला था। अक्षय के तेवरों ने स्पष्ट कर दिया था कि आने वाले दिनों में कुछ भी होने पर वे प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ रहेंगे। अक्षय यादव के तेवर आने वाले दिनों में भारी पड़ सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो