scriptमासूम बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश, पिता पहुंचा तो… | Rape Attempt on Minor Girl in malpura agra news in hindi | Patrika News

मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश, पिता पहुंचा तो…

locationआगराPublished: Jul 20, 2017 05:34:00 pm

मासूम को हवस का शिकार बनाना चाहता था, नाकाम रहने पर किया ये काम

Rape Attempt on Minor Girl

Rape Attempt on Minor Girl

आगरा। घर में अकेली बच्ची को देखकर एक दरिंदा उस पर टूट पड़ा। मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने के लिए वो उसके घर में घुस गया। हैवानियत करने की नियत से उसे दबोच लिया। मासूम बच्ची ने खुद को बचाने की कोशिश। बच्ची के विरोध करने पर उसने उसे जमकर पीटा और पत्थर से उस पर हमला बोल दिया। 

बुरीनियत से दबोच लिया
मामला थाना मलपुर के अजीजपुर का है। यहां एक सात साल की मासूम बच्ची घर में अकेली थी। पिता और अन्य लोग किसी काम के लिए बाहर गए थे। इसीबीच बच्ची को अकेला देखकर एक युवक घर में घुस गया। उसने घर में मासूम बच्ची को बुरीनियत से दबोच लिया। अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए वो हैवान उसके साथ दरिंदगी करने लगा। जिसका मासूम ने जबरदस्त विरोध किया। विरोध कर रही मासूम जब हैवान पर भारी पड़ी, तो युवक ने उसपर पत्थर से हमला बोल दिया। मासूम को इस कदर पीटा गया कि वो मरणासन्न हो गई। 

पिता पहुंचा तो बची जान
इसी बीच उसका पिता घर पर आ गया। इसकी भनक जैसे ही युवक को लगी, उसने पिता पर भी हमला बोल दिया और पिता के हाथ पर हमला बोलकर भाग खड़ा हुआ। 

अस्पताल में कराया भर्ती
मासूम बच्ची को पिता और अन्य लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता का आरोप है कि जब 108 नंबर पर फोन किया गया, तो एंबुलेंस उपलब्ध न होने की बात कही गई। इसके बाद घायल अवस्था में बच्ची को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो