scriptराजा ने भाजपा में शुरू करा दिया दंगल | samajwadi party candidate Raja Mahendra Aridaman Singh started discord in BJP before up chunav hindi news | Patrika News

राजा ने भाजपा में शुरू करा दिया दंगल

locationआगराPublished: Jan 14, 2017 02:16:00 pm

भाजपाई नहीं पसंद करते राजा को, भाजपा सांसद ने किया था खुलकर विरोध

Raja Mahendra Aridaman Singh

Raja Mahendra Aridaman Singh

आगरा। बाह से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी में कलह शुरू हो सकती है। राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह का पहले से ही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा था, लेकिन दिल्ली में राजा द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भाजपा में दंगल शुरू हो गया है। भाजपा के फतेहपुरसीकरी सासंद चौधरी बाबूलाल ने कहा कि राजा को यदि टिकट मिलता है, तो भाजपा कार्यकर्ता उनका साथ नहीं देंगे। 

भाजपाई नहीं पसंद करते राजा को
फतेहपुर सीकरी सासंद चौधरी बाबूलाल ने कहा कि राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह को भाजपा कार्यकर्ता पसंद नहीं करते हैं। कारण है राजा ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल पहुंचाने का कार्य किया। क्षेत्र की जनता भी राजा से खुश नहीं है, वहीं भाजपाई राजा को पार्टी में कतई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में चली सूचनाओं के बाद हाईकमान को सूचित करा दिया गया था, कि राजा को पार्टी में न लिया जाए, लेकिन उसके बाद भी बात नहीं मानी गई, तो इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। 

भाजपाईयों में बड़ा विरोध 
राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह का भाजपाइयों में बड़ा विरोध रहा है। कारण है कि राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह के आने से बाह से टिकट मांग रहे कई प्रत्याशियों के सपने टूट जाएंगे। ये स्पष्ट है कि राजा ने पार्टी ज्वाइन की है, तो कुछ शर्त जरूर होगी और इस शर्त को बाह विधानसभा से भाजपा के टिकट से जोड़ा जा रहा है। यदि भाजपा से राजा को टिकट मिला, तो भाजपा में भी दंगल शुरू हो जाएगा। सासंद चौधरी बाबूलाल ने कहा कि राजा के आने से पार्टी को फायदा कम नुकसान अधिक होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो