scriptइसलिए न खरीदें चाइना के उत्पाद | Say no to china products on deepawali | Patrika News
आगरा

इसलिए न खरीदें चाइना के उत्पाद

चाइना उत्पाद न खऱीदने के लिए अभियान जारी है।

आगराOct 22, 2016 / 07:31 pm

Bhanu Pratap

china products

china products

आगरा। सामाजिक संस्था लीड आगरा ने नगर के नागरिकों से चाइना में निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की। पिछले दिनों चीन ने आंतकवादियों के सपोर्ट करने वाले पाकिस्तान को खुलकर समर्थन देने पर भारत के लोगो में उसके प्रति आक्रोश पैदा हो गया है। 


बहिष्कार का प्रचार
लीड आगरा ने संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर आगरा के प्रमुखजनों की उपस्तिथि में चीन के उत्पादों के बहिष्कार के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर-स्टिकर का प्रस्तुतीकरण किया। इस मौके पर उत्तम कॉलेज ऑफ़ ग्रुप के निदेशक विक्रांत शास्त्री, तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद गर्ग, डॉ अरविन्द जैन, वंदना सिंह, युवा समाजसेवी दिव्य सिंह मेडतवाल ने अगुवाई की। 


देश का दुश्मन, हमारा दुश्मन
भारत सरकार से मांग की कि चाइना से आने वाले उत्पादों पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी की जाये, ताकि भारत में देश के दुश्मन व्यापार के माध्यम से ज्यादा पैर न पसार सके। लीड आगरा के महामंत्री पूर्व पार्षद सुनील जैन ने कहा जो देश का दुश्मन है, वो हमारा भी दुश्मन होगा।


ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विक्रांत शास्त्री, सुरेश चंद गर्ग, डॉ अरविन्द जैन, वंदना सिंह, सुनील जैन, प्रीती सोनी, दिव्य सिंह मेडतवाल, लता जैन, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल, अरुण वर्मा, धीरज जैन, उल्लास दौनेरिया, सुमेर चंद जैन, अंजलि गुप्ता, राहुल जैन, आशिफ खान, ऋतुराज दुबे, अमित जैन सेठिया, दीपक मुदगल, शिल्पी जैन आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो