scriptआगरा के ये दो लोग लखनऊ में हुए सम्मानित | two people were honored in Lucknow | Patrika News
आगरा

आगरा के ये दो लोग लखनऊ में हुए सम्मानित

राजधानी लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में श्वेतांक प्रकाश और विनीत दुबे ने पुरस्कार ग्रहण किया।

आगराSep 30, 2016 / 03:41 pm

मुकेश कुमार

Doctor Svetank,Journalist Vineet Dubey

Doctor Svetank,Journalist Vineet Dubey

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर श्वेतांक प्रकाश और शहर के पत्रकार विनीत दुबे को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए शौर्य अवार्ड 2016 से नवाजा गया है। राजधानी लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में श्वेतांक प्रकाश और विनीत दुबे ये पुरस्कार ग्रहण किया। इस दौरान लखनऊ में रहने वाले वीर सपूतों के परिवारीजनों को भी शौर्य सम्मान से नवाजा गया।

शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर वर्ष मेले
लखनऊ गोमती नगर स्थित संगीत नाट्य अकादमी भवन में शौर्य सम्मान की शुरुआत हुई जिसमें सरहद पर शहीद हुए वीर सपूतों के परिवारीजनों को शौर्य अवार्ड 2016 से नवाजा गया। उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुछ ऐसे समाजसेवी और होनहार व्यक्तित्व का सम्मान भी किया गया। जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में अपना और अपने परिवार का नहीं बल्कि प्रदेश और शहर का नाम भी रोशन किया है। इस शौर्य अवार्ड से सम्मानित होकर ताजनगरी आगरा का नाम रोशन करने वालों में एसएन मीडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेतांक प्रकाश और शहर के वरिष्ठ पत्रकार विनीत दुबे शामिल थे।

सबसे कम उम्र के सर्जरी विभागध्यक्ष हैं डॉ.श्वेतांक प्रकाश
बता दें कि एसएन मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ.श्वेतांक प्रकाश विश्व के सबसे कम उम्र के विभागाध्यक्ष हैं। उनकी चिकित्सीय सेवाओं लिए शौर्य अवार्ड 2016 से सम्मानित किया गया। वहीं आगरा के वरिष्ठ पत्रकार विनीत दुबे को पत्रकारिता क्षेत्र में उनके दो दशकों से ज्यादा समय में किए कार्यों और कुछ विशेष सराहनीय ख़बरों के लिए इस शौर्य अवार्ड से नवाजा गया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी, आईजी महिला प्रकोष्ठ की सत्या सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो