scriptदो दरोगाओं पर गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप | Two Policemen charged with assaulting a Pregnant woman | Patrika News

दो दरोगाओं पर गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप

locationआगराPublished: Sep 25, 2016 04:09:00 pm

थाना सिकंदरा के रामाजी धाम में 420 के मामले में दबिश देने गए पुलिस के दो दरोगाओं पर गर्भवती महिला के साथ मारपीट का आरोप लगा है।

Asaulting

Asaulting

आगरा। थाना सिकंदरा के रामाजी धाम में 420 के मामले में दबिश देने गए पुलिस के दो दरोगाओं पर गर्भवती महिला के साथ मारपीट का आरोप लगा है। परिवारीजनों का आरोप है कि महिला द्वारा दरोगाओं को बताया गया था, कि घर में कोई पुरुष नहीं है, फिर भी पुलिस घर के अंदर घुस आई। महिला ने विरोध किया, तो उसके साथ हाथापाई कर दी।

यह है मामला
थाना सिकंदरा के रामाजी धाम के रहने वाले दुग्ध व्यवसाई भूपेन्द्र सिंह और उनके छोटे भाई रवी​न्द्र सिंह के खिलाफ 420 का मुकदमा थाना सिकंदरा में दर्ज है। भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में उनके द्वारा न्यायालय से स्टे ऑर्डर भी ले रखा है, बावजूद इसके पुलिस अवैध वसूली के लिए उनके घर आ धमकती है।

रात की है घटना

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि 24 सितम्बर की रात एक बजे थाना सिकंदरा के दो दरोगा आरपी सिंह और सुभाष कठेरिया पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर दबिश देने पहुंचे। घर में कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था। घर में मौजूद उनके छोटे भाई की पत्नी वंदना सिंह ने पुलिस कर्मियों को इस बारे में बता भी दिया, इसके बावजूद वे घर में घुस गए। वंदना ने विरोध किया, तो उसके साथ हाथापाई कर दी। उन्होंने बताया कि वंदना सिंह गर्भवती है।

सीसीटीवी में कैद हुए दोनों दरोगा
भूपेन्द्र सिंह के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों दरोगाओं की तस्वीर कैद हो गई हैं। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस मामले में वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे, जरूरत पड़ी तो न्यायालय की शरण भी लेंगे।

देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो