scriptशिक्षा से हो सर्वांगीण विकास : राज्यपाल | Education is the all-round development: Governor | Patrika News

शिक्षा से हो सर्वांगीण विकास : राज्यपाल

locationअहमदाबादPublished: Sep 26, 2016 10:01:00 pm

राज्यपाल ओ.पी. कोहली ने कहा कि शिक्षा से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। विज्ञान व तकनीकी

ahmedabad

ahmedabad

राजकोट।राज्यपाल ओ.पी. कोहली ने कहा कि शिक्षा से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। विज्ञान व तकनीकी शिक्षा ग्रहण नहीं करने वाला बालक दुनिया से पीछे रह जाएगा। विज्ञान व तकनीक के अलावा व्यक्ति को संस्कारी, संवेदनशील व परोपकारी बनाने वाली शिक्षा दी जानी चाहिए।

वे यहां सौराष्ट्र शिक्षण व सेवा समाज की ओर से नवा थोराला में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में स्मार्ट क्लास, सिलाई वर्ग खंड, कंप्यूटर लैब, प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करने के बाद बोल रहे थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 100वें जन्मदिवस पर उन्हें राज्यपाल ने स्मरणांजलि दी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मात्र शाला में ही नहीं मिलती, शाला के बाद बाहर के अनेक पाठ्यक्रम से भी शिक्षा मिलती है। शिक्षा से मानव का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। विद्यालय भले ही आधुनिकता की दौड़ दौड़े, लेकिन अपनी परंपरा, इतिहास, जीवन मूल्यों को भुलाने के बदले इनको भी साथ रखना चाहिए। परंपरा व आधुनिकता वाली शिक्षा पद्धति को श्रेष्ठ बताते हुए उन्होंने कहा कि विद्या भारती की ओर से ऐसा ही शिक्षण दिया जा रहा है।

ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण मणियार ने पिछड़े क्षेत्र में स्थित शाला के विकास कार्यक्रम में उपस्थित राज्यपाल का आभार जताते हुए कहा कि ट्रस्ट की ओर से सामाजिक समरसता का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत संघचालक मुकेश मलकान, गुजरात विद्या भारती के अध्यक्ष डॉ. सुभाष दवे ने भी विचार व्यक्त किए। विधायक भानुबेन बाबरिया, महानगर पालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष पुष्कर पटेल, दानदाता जयदीप चितलांगिया, जिला कलक्टर विक्रांत पांडे भी मौजूद थे। अपूर्व मणियार ने स्वागत भाषण दिया, रणछोड़ चावड़ा ने आभार व्यक्त किया।

ऑडिटोरियम का नामकरण : राज्यपाल ने वीवीपी इंजीनियरिंग कॉलेज में पी.डी. चितलांगिया ऑडिटोरियम का नामकरण की पट्टिका का अनावरण भी किया। कॉलेज के चेयरमैन प्रवीण मणियार ने शैक्षणिक व सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो