scriptबारिश में उखड़ी सड़कें | Rugged roads in the rain | Patrika News
अहमदाबाद

बारिश में उखड़ी सड़कें

मानसून की पहली बारिश में ही शहर की अधिकांश सड़कें उखड़ गईं हैं। बापूनगर, असारवा, वोरा का रोजा,

अहमदाबादJul 17, 2017 / 08:18 pm

मुकेश शर्मा

ahmedabad

ahmedabad

अहमदाबाद।मानसून पहली बारिश में ही शहर की अधिकांश सड़कें उखड़ गईं हैं। बापूनगर, असारवा, वोरा का रोजा, सरसपुर, मकरबा, वेजलपुर, चांदखेडा, साबरमती, जुहापुरा आदि में उखड़ी सड़कों पर बिखरी कंान्क्रीट पर नागरिकों का वाहन चला पाना दूभर हो गया है। वोरा का रोजा से अनिल स्टार्च रोड पर बारिश से उखड़ी कान्क्रीट पर सन्तुलन बिगड़ जाने से गुरुवार को एक महिला स्कूटी पर बैठे बच्चे के साथ फिसल गई। इससे उसे चोट आई। स्कूटी को भी नुकसान हुआ।

सड़कों की मरम्मत निर्माण में करोड़ों का भ्रष्टाचार!

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों पर वाहन फिसलने जैसी आए दिन हो रहीं घटनाओं को जहां मनपा मनपा प्रशासन की ओर से स्वाभाविक मानसूनी समस्याएं बताकर यह दावा किया गया है कि सड़कों पर बिखरी क्रान्क्रीट की सफाई कराने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य के महानगरों में भाजपा शासन में नई सड़कों के निर्माण व मरम्मत में करोड़ों का भ्रष्टाचार होता है। शासक पक्ष के धन संग्रह का जरिया समान बन गर्इं सड़कें मरम्मत या निर्माण के थोड़े समय में ही अस्त व्यस्त हो जाती हैं।

सर्तकता जांच हो

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्त मनीष दोशी ने कहा कि प्रदेश के अहमदाबाद सहित सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, जूनागढ़ एवं गांधीनगर में दस साल से अधिक समय से भाजपा शासन में शहरी सड़कों की मरम्मत व नई सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। राज्य के आठों महानगरों में सड़क निर्माण एवं रिसर्फेशिंग पर सालाना करीब दो हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं,लेकिन हर साल पहली बारिश में ही सड़कें उखड़ जाती हैं। कई स्थलों में गहरे गड्ढे हो जाते हैं। इसके कारणों की सतर्कता जांच कराई जानी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो