scriptपंच क्रांति को बनाएं जन क्रांति | Make punch revolution Jankranti | Patrika News
जयपुर

पंच क्रांति को बनाएं जन क्रांति

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सी.पी. जोशी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर तक पहुंचे तथा आम जनता को  केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई कसर नहीं रखे।

जयपुरNov 05, 2015 / 03:51 am

afjal

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सी.पी. जोशी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर तक पहुंचे तथा आम जनता को केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई कसर नहीं रखे।

जोशी बुधवार को केशव माधव सभागार में आयोजित भाजयुमो के पंच क्रांति सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने पंच क्रांति दूतों को क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचने व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जनधन योजना, कन्या शक्ति क्रांति, कौशल क्रांति व योग क्रांति के साथ स्वच्छता अभियान की आम जनता को जानकारी देते हुए पंच क्रांति को जन क्रांति बनाने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम को जिला प्रमुख लीला जाट, मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्रवणसिंह राव, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह ने भी सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं को पंच क्रांति के बारे में जानकारी दी। प्रारंभ में आलोक विद्यालय के विद्यार्थियों ने वन्देमातरम की प्रस्तुति दी। 

यहां वीडिया संदेश से मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का संदेश, पंच क्रांति की जानकारी दी गई। सम्मेलन में बेटी बचाओ एवं स्वच्छता अभियान को लेकर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। संचालन अजय गगरानी ने किया। 

कार्यक्रम में चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर एवं अन्य स्थानों के कार्यक्रम मौजूद थे। यहां मिठूलाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश टेलर, मंत्री जीतमल जाट, मोहनलाल शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला कलंत्री, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष गोपाल डाड मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो