भारतीय मूल के दो लोग सबसे अमीर उद्यमियों की सूची में
Published: Nov 20, 2015 12:17:00 pm
Submitted by:
फोर्ब्स पत्रिका ने अमेरिका के सबसे अमीर लोगों की सूची तैयार की है। जिसमें 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर उद्यमियों में भारतीय मूल के दो उद्योगपति भी शामिल हैं।
फोर्ब्स पत्रिका ने अमेरिका के सबसे अमीर लोगों की सूची तैयार की है। जिसमें 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर उद्यमियों में भारतीय मूल के दो उद्योगपति भी शामिल हैं।
इस सूची में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग सबसे शीर्ष पर हैं। जुकरबर्ग के पास 47.1 अरब डॉलर की संपत्ति है जो दूसरा
स्थान प्राप्त उद्यमी, उनके कॉलेज के जमाने के मित्र और फेसबुक के
सह-संस्थापक डस्टिन मोस्कोविज के मुकाबले करीब चार गुना ज्यादा है।
जबकि 30 साल के पूर्व हेज फंड मैनेजर विवेक रामास्वामी 33वें स्थान पर हैं जिनकी संपत्ति 50 करोड़ डॉलर है। फोर्ब्स ने कहा कि उसका संपत्ति स्रोत निवेश है।
इनके अलावा, 40वें स्थान पर 29 साल के अपूर्व मेहता हैं जिन्होंने इंस्टाकार्ट की स्थापना की जो वेब आधारित किराने के सामान की आपूर्ति की सेवा प्रदान करती है। मेहता की निवल संपत्ति 40 करोड़ डॉलर है।
तीसरे स्थान पर जैन कूम का स्थान है जो 16 साल की उम्र में अमेरिका आए। इन्होंने वॉट्सएप शुरू किया जो अब विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल मैसेजिंग सर्विस है। कंपनी का 2014 में फेसबुक में विलय हो गया