scriptनोटबंदी ने सगाई में कराई फायरिंग | Firing in marriage after demonetization by pm modi | Patrika News
अलीगढ़

नोटबंदी ने सगाई में कराई फायरिंग

नोटबंदी के कारण सगाई समारोह में विवाद हो गया। इसके बाद फायरिंग हुई। पुलिस आ गई।

अलीगढ़Dec 08, 2016 / 10:21 am

Bhanu Pratap

firing

firing

अलीगढ़। इगलास कस्बे के हाथरस मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे शादी समारोह में दहेज की रकम कम होने पर लड़का व लड़की पक्ष के मध्य विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग होने से वहां भगदड़ मच गई और सगाई कार्यक्रम की खुशियों में भंग पड़ गया। असल में नोटबंदी के चलते लड़की पक्ष दहेज में तय रकम को पूरा नहीं कर पाया। रकम पूरी नहीं होने पर लकड़ा पक्ष ने सगाई करने से माना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवम्बर, 2016 को 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। तभी से समस्या चल रही है।
 

दहेज में तय नकदी कम पड़ने पर हुआ विवाद
नगर के हाथरस रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव के एक युवक की सगाई समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। सादाबाद (हाथरस) से लड़की पक्ष के लोग सगाई की रस्म पूरी करने के लिए आए हुए थे। बुधवार देर सायं सभी लोग खुशियां मना रहे थे और दूसरी ओर लोग लजीज व्यंजनों का आनंद ले रहे थे। लड़की पक्ष सगाई की रस्म पूरी करने के लिए दहेज में देने के लिए लाए गए सामान को व्यवस्थित कर रहे थे। इस दौरान लड़का व लड़की पक्ष में कुछ रकम कम होने को लेकर कहा सुनी होने लगी। थोड़ी देर में विवाद बढ़ गया और मारपीट प्रारंभ हो गई। इसी बीच किसी ने चार-पांच राउंड फायरिंग कर दी।


थाने पहुंचे दोनों पक्ष
फायरिंग होने से गेस्ट हाउस में भगदड़ मच गई और लोग सड़क पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक नोटबंदी के चलते लड़की पक्ष दहेज मे तय रकम की नकदी जुटा नहीं पाया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो