scriptमुसलमानों ने उठाई शराबबंदी की मांग, सीएम अखिलेश को लिखा पत्र | Muslims wrote a letter to Cm Akhilesh Yadav on alcohol ban in Uttar Pradesh | Patrika News

मुसलमानों ने उठाई शराबबंदी की मांग, सीएम अखिलेश को लिखा पत्र

locationअलीगढ़Published: Dec 05, 2016 08:14:00 pm

संस्था ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुस्लिम चैम्बर की मांग को स्वीकार कर ईद मिलाद उन नबी पर शराबबंदी की घोषणा करेंगे।

CM Akhilesh Yadav

CM Akhilesh Yadav

अलीगढ़। मुस्लिम चैम्बर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्री ने मुख्यमंंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर प्रदेश में पूर्णरूप से शराबबंदी लागू करने की मांग की है। संस्था के निदेशक डॉक्टर जसीम मोहम्मद ने बताया कि 12/13 दिसंबर को इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्म दिवस है। इस अवसर पर मुसलमान न केवल इबादत करते हैं बल्कि पैगम्बर हज़रत मोहम्मद द्वारा दिए गए शांति और आपसी सदभाव के संदेश का भी प्रचार प्रसार करने के लिए जुलूस निकालते हैं।

शराब की दुकानों को रखा जाए बंद
डॉ. जसीम मोहम्मद ने बताया कि मुस्लिम चैम्बर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव को पत्र भेज कर मांग की है कि 12/13 दिसम्बर को ईद मिलाद उन नवी के अवसर पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में शराबबंदी लागू किया जाए। इस दिन शराब की दुकानों को बंद रखा जाए। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के इस सकारात्मक कदम से शांति व्यवस्था बनाएं रखने में भी प्रशासन को मदद मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुस्लिम चैम्बर की मांग को स्वीकार करके ईद मिलाद उन नवी के अवसर पर शराबबंदी की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही मुस्लिम चैम्बर के सदस्यों से अपील की है कि वो अपने जनपदों से भी शराब बंदी की मांग जिलाधिकारियों को दें।

मुसलमानों से की अपील
जसीम मोहम्मद ने कहा कि मिलाद उन नवी मुसलमानों के लिए एक पवित्र पर्व है, जिसमें हम देश की सांझी संस्कृति के अनुरूप सभी समुदायों को भी शामिल करते है। क्योंकि हजरत मोहम्मद का संदेश केवल मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि वे ईद मिलाद उन नवी के अवसर पर प्रदेश में सहिष्णुता सदभाव और शांति को संदेश दें।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो